Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • शीतलहर से निपटने को जनपद के अधिकारियों की ली बैठक
  • अल्मोड़ा

शीतलहर से निपटने को जनपद के अधिकारियों की ली बैठक

RNS INDIA NEWS 16/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जनपद में शीतलहर से निपटने को लेकर अपर जिलाधिकारी चंद्र सिंह मर्ताेलिया की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक आहुत की गई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने समस्त उप जिलाधिकारियों से ठण्ड से बचाव हेतु तहसील व अन्य स्थानों पर अलाव जलाने एवं क्षेत्र में कंबल वितरण कार्यों की जानकारी ली तथा समस्त उप जिलाधिकारियों एवं नगर निकाय के अधिकारियो को निर्देश दिए कि प्रत्येक गरीब/असहाय व्यक्ति को कंबल वितरण किया जाए तथा नियमित रूप से अलाव जलाए जाय ताकि राहगीरों को ठंड से राहत मिल सके। साथ ही उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनपद के सभी लकड़ी टालों पर सूखी लकड़ी का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए। उन्होंने उप जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र अंतर्गत स्थापित रेन बसेरों का स्थलीय निरीक्षण कर उनमें पेयजल, विद्युत, बिस्तर, शौचालय आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर लिया जाए ताकि राहगीरों को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण से जुड़े विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सड़क मार्गों पर पाला प्रभावित स्थलों पर चेतावनी बोर्ड चस्पा कर दिये जायें ताकि सड़क दुर्घटनाओं को रोका जा सके। साथ ही पाला प्रभावित स्थानों पर नियमित रूप से चूने एवं नमक का छिड़काव किया जाए। उन्होंने कहा कि जनपद के ऐसे स्थानों पर जहां बर्फ पड़ती है वहां सड़क मार्गों को खोलने के लिए जेसीबी आदि मशीनें तैनात रखी जाए। उन्होंने जिला पूर्ति अधिकारी को निर्देश दिए कि जनपद के सभी क्षेत्रों में पेट्रोल एवं डीजल का पर्याप्त स्टॉक रखा जाए तथा जनपद के बर्फबारी वाले क्षेत्रों तथा अन्य दूरस्थ क्षेत्रों में माह मार्च तक का राशन सस्ता गल्ला विक्रेताओं को उपलब्ध करा दिया जाए ताकि संबंधित क्षेत्र के लोगों को शीतकाल में राशन न मिलने संबंधी दिक्कतों का सामना न करना पड़े। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देश दिये कि जिला चिकित्सालय सहित सभी सीएचसी व पीएचसी में सभी आवश्यक दवाइयों का पर्याप्त स्टॉक रखने के साथ ही अन्य स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखी जाय। अपर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता, जल संस्थान, पेयजल निगम को निर्देश दिए कि पेयजल की समस्या हेतु जिन स्थानों पर भारी बर्फबारी के दौरान पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो जाती है उन्हें पूर्व में ही चेक करके ठीक किया जाय। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि बर्फबारी के दौरान जिले में विद्युत व्यवस्था तुरंत सुचारू की जा सके, इस हेतु सभी आवश्यक तैयारियां रखी जाए। उन्होंने सभी उपजिलाधिकारियों को निर्देश दिये कि सभी तहसीलों में कन्टोल रूम स्थापित कर लिया जाय। बैठक में जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी विनीत पाल ने मुख्य एजेंडा बिंदु से सभी उपस्थित अधिकारियों को अवगत कराया। बैठक में उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार, सदर/भनोली एन एस नगन्याल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ आर सी पंत, सम्भागीय परिवहन अधिकारी गुरूदेव सिंह सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिलायंस शोरूम लूट के मुख्य आरोपी को दून लाई पुलिस
Next: रहस्यमय ढंग से छात्र लापता, गुमशुदगी दर्ज

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.