Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • विधानसभा में नौकरी का झांसा दे युवक से ले लिए 26.55 लाख
  • देहरादून

विधानसभा में नौकरी का झांसा दे युवक से ले लिए 26.55 लाख

RNS INDIA NEWS 15/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  एक युवक को विधानसभा में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 26.55 लाख रुपये ले लिए गए। आरोपियों में आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग की वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ठगी में शामिल रविकांता शर्मा के खिलाफ विधानसभा में नौकरी का झांसा देकर ठगी में पहले भी मुकदमा दर्ज हो चुका है। एसओ नेहरू कॉलोनी मोहन सिंह ने बताया कि अमित कुमार निवासी लक्ष्मण झूला रोड तपोवन, ऋषिकेश ने तहरीर दी। कहा कि ऋषिकेश में योग सीखने के दौरान उसकी मुलाकात दीपक रावत निवासी महानंदा कॉलोनी, गुमानीवाला ऋषिकेश से हुई। पीड़ित ने कहा कि उसका छोटा भाई विशाल भारती नौकरी की तलाश कर रहा है। आरोप है कि दीपक रावत ने तब उनकी मुलाकात रविकांता शर्मा उर्फ रविकांता कोठियाल निवासी लेन ई, साथी वेडिंग प्वाइंट के पीछे अलकनंदा एंक्लेव, नेहरू कॉलोनी से कराई। रविकांता ने खुद को आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग में वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बताते हुए कहा कि पोस्टिंग टिहरी जिले में है। महिला ने झांसा दिया कि उसकी सरकार में अच्छी पकड़ है। कई लोगों की वह सरकारी नौकरी लगवा चुकी है। बीते साल जुलाई में कहा कि वह विशाल की विधानसभा में नौकरी लगवा देगी। आरोप है कि इस तरह झांसे में लेकर पीड़ित से 26.55 लाख रुपये ले लिए गए। इसके बाद नौकरी नहीं लगी। पीड़ित ने अपनी रकम वापस मांगी। आरोप है कि इस दौरान उन्होंने पुलिस में शिकायत की तो 21.50 लाख रुपये वापस किए। शेष रकम वापस नहीं की गई। तब पीड़ित ने एसएसपी कार्यालय में शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविकांता शर्मा, इसके पति नरेंद्र प्रकाश शर्मा, प्रिया शर्मा कोठियाल और दीपक रावत के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बंग्लों की कांडी में बूढ़ी दिवाली में पारंपरिक लोकरंगों से हुई गुलजार
Next: मोहनपुर में यूपीसीएल के जर्जर भवन को ध्वस्त करने की मांग

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.