Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रोडवेस बसों में सफर अब होगा और आसान, 10 रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रोडवेस बसों में सफर अब होगा और आसान, 10 रूटों पर चलेंगी अतिरिक्त बसें

RNS INDIA NEWS 12/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  रोडवेज बसों में सफर करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आने वाले समय में इन शहरों के बीच उनकों बसों के लिए इंतजार नहीं करना पड़ेगा। भीड़ होने पर अब बस यात्रियों को आसानी से सीट मिल जाएगी। रोडवेज निजी ऑपरेटरों के जरिये उत्तराखंड के 10 रूटों पर 72 नई बसें शुरू करेगा। इससे लोगों को राहत मिलेगी। रोडवेज की ओर से इंटरसिटी बस संचालन योजना 2023-24 के तहत टेंडर मांगे गए हैं। जीएम-संचालन दीपक जैन के मुताबिक, छोटी दूरी वाले लोकल रूटों पर यह सेवाएं चलेंगी। डीजल और सीएनजी बसों को अनुबंध पर संचालित किया जाएगा। इसके लिए 30 दिसंबर तक निविदाएं आमंत्रित की गई हैं। सीएनजी की बसों को वरीयता इस योजना में 32 सीटर बसें चलाई जाएंगी। सीएनजी बसों को वरीयता दी जाएगी। सुरक्षा के इंतजाम करने होंगे। सामान्य आवेदकों को 50 हजार सिक्योरिटी एवं वीरचंद्र सिंह गढ़वाली स्वरोजगार योजना के लाभार्थी को 25 हजार सिक्योरिटी देनी होनी। रोडवेज को आवंटन के 90 दिन बाद बस स्वामी को बस उपलब्ध करानी होगी। अन्यथा 500 रुपये हर रोज के हिसाब से जुर्माना लगेगा।

दून जाने वाली बसों में यात्रियों के बीच मारामारी-
ऋषिकेश से दून जाने के लिए सोमवार को रोडवेज की बसों में मारामारी दिखी। यात्रियों को पर्याप्त बसें नहीं मिलने परेशानी उठानी पड़ी। सुबह से शाम तक बस अड्डे पर वे परेशान दिखे। बस अड्डे पर देहरादून जाने के लिए जो भी बस रुकती वह यात्रियों से भर जाती। संयुक्त यात्रा बस अड्डे पर दून-ऋषिकेश के लिए सोमवार को अचानक बसों की कमी हो गई।

बस संचालन में मनमानी पर रोडवेज की सख्ती-
चंडीगढ़ रूट पर बसों के संचालन में चालक-परिचालकों की मनमानी पर रोडवेज ने सख्त रुख अपनाया है। जीएम-संचालन दीपक जैन ने एआरएम अल्मोड़ा एवं आरएम-नैनीताल मंडल को निर्देशित किया है कि वे स्वयं चंडीगढ़ जाकर अफसरों से समन्वय बनाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराएं।
साथ ही, इसकी समीक्षा रिपोर्ट मुख्यालय को दी जाए। दून समेत तीन आरएम और ऋषिकेश एवं हरिद्वार समेत 13 एआरएम को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कहा गया है कि चंडीगढ़ स्थित आईएसबीटी पर उत्तराखंड रोडवेज की कुछ बसें, खासकर नैनीताल और टनकपुर की बसें निर्धारित काउंटर पर नहीं लगाई जातीं।

यहां दी जाएगी सुविधा
रूट                      बसें
देहरादून-ऋषिकेश 15
देहरादून-रुड़की 10
देहरादून-हरिद्वार 10
दून-हरिद्वार-लक्सर 05
हल्द्वानी-सिडकुल-रुद्रपुर 05
काशीपुर-टनकपुर 05
हल्द्वानी-टनकपुर 05
हरिद्वार-सहारनपुर 05
हरिद्वार-पांवटा 02
देहरादून-सहारनपुर 10

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगोला कोटुली को जल जीवन मिशन योजना में नाईढौल पम्पिंग योजना से जोड़ा जाय
Next: देवभूमि उत्तराखण्ड को 2025 ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य: सीएम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शराब पीने से टोकने पर दो युवकों पर फायर झोंके

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून
  • पौड़ी

स्कूलों में अनिवार्य होंगी एनसीसी, एनएसएस और स्काउट-गाइड इकाइयां: धन सिंह रावत

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 06 जून
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर दण्डेश्वर मंदिर परिसर में आयोजित हुआ हरित योग कार्यक्रम
  • सल्ट में विवाहिता की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, दहेज उत्पीड़न का भी मामला दर्ज
  • भालू से भिड़ कर सरोप सिंह ने बचाई जान, हाथ और सिर पर गंभीर घाव
  • भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक में संगठन सुदृढ़ीकरण पर जोर
  • सेंचुरी पेपर मिल ने ढ़ाई करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.