Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • पर्यावरण संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस
  • अल्मोड़ा

पर्यावरण संस्थान में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस

RNS INDIA NEWS 12/12/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जीबी पन्त राष्ट्रीय हिमालयी पर्यावरण संस्थान, कोसी-कटारमल, अल्मोड़ा के जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस संस्थान के सूर्यकुंज में मनाया गया। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस हर साल 11 दिसंबर को मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस पहाड़ों में स्वस्थ विकास को बढ़ावा देने और क्षेत्र के वन्य जीवन को संरक्षित करने के लिए मनाया जाता है। अंतर्राष्ट्रीय पर्वत दिवस हर साल एक नई थीम के साथ मनाया जाता है और इस थीम को लेकर पूरे साल पर्वतों के संरक्षण पर काम किया जाता है। साल 2023 की थीम “रिस्टोरिंग माउंटेन इकोसिस्टम” (पर्वतीय पारिस्थिकी का पुनर्स्थापन) रखी गई है। पर्यावरण संस्थान द्वारा इस अवसर पर संस्थान के सूर्यकुंज में एक विचार मंथन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रारम्भ में संस्थान के निदेशक प्रो. सुनील नौटियाल ने प्रतिवर्ष मनाये जाने वाले अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस के महत्त्व के बारे में बताया। उन्होंने भारत की विभिन्न पर्वत श्रंखलाओं के बारे में जानकारी दी और कहा कि हिमालय सभी पर्वत श्रंखलाओं में सबसे नवीन है और सबसे ज्यादा संवेदनशील है। वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ आई डी भट्ट ने अंतर्राष्ट्रीय पर्वतीय दिवस के अवसर पर इस वर्ष की थीम “रिस्टोरिंग माउंटेन इकोसिस्टम” पर अपने विचार प्रस्तुत किए तथा आयोजित कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी दी। संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिकडॉ जे सी कुनियाल ने सूर्यकुंज में की गई विभिन्न गतिविधियों के सराहना की और इसको और प्रभावी तथा समृद्ध बनाने हेतु अपने सुझाव दिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी वैज्ञानिकों तथा शोध छात्र छात्राओं ने विचार मंथन किया। कार्यक्रम का संचालन जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र के वैज्ञानिक डॉ आशीष पाण्डेय द्वारा किया गया। इस अवसर पर जैव विविधता संरक्षण एवं प्रबंधन केन्द्र के वैज्ञानिक डा. सतीश चन्द्र आर्य, डा. सुबोध ऐरी, तथा संस्थान के 40 शोध छात्र छात्राएं मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुलपति प्रो सतपाल सिंह बिष्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की शिष्टाचार भेंट
Next: अल्मोड़ा: सरकारी भूमि से हटाया अतिक्रमण

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बागेश्वर में जल्द शुरू होगी मिनी बस सेवा
  • भूमि सौदे के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोप, मुकदमा
  • कांग्रेस के आरोप राजनीतिक हताशा का परिणाम : विनीत बिष्ट
  • वरिष्ठ नागरिकों को दी कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी
  • जनरल स्टोर में शराब परोसते युवक को पुलिस ने पकड़ा
  • राष्ट्रीय यूथ मुए-थाई चैंपियनशिप में अल्मोड़ा के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.