Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटी कार, शिक्षिका सहित दो घायल
  • ऊधम सिंह नगर

बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलटी कार, शिक्षिका सहित दो घायल

RNS INDIA NEWS 09/12/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)।  बंदर को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर कार पलटने से शिक्षिका सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षिका का तीन वर्षीय पुत्र बाल-बाल बच गया। दोनों घायलों को आपातकालीन सेवा 108 ने उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। जहां महिला की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। शनिवार को पीलीभीत रोड निकट हनुमान मंदिर निवासी शिक्षिका 37 वर्षीय रेनू भार्गव पत्नी राम प्रवेश अपने तीन वर्षीय पुत्र कृष्णा के साथ कार से बोदीभूड़ प्राथमिक विद्यालय ड्यूटी जा रही थी। कार भूड़ निवासी सरताज चला रहा था। इसी दौरान मेलाघाट रोड़ पर वनशक्ति मंदिर के पास सड़क पर अचानक आए बंदर को बचाने के प्रयास में कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में शिक्षिका रेनू व चालक सरताज गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि शिक्षिका पुत्र कृष्णा बाल बाल बच गया। राहगीरों ने घायलों को कार से बाहर निकालकर आपातकालीन सेवा 108 को सूचित किया। मौके पर पहुंची एंबुलेंस 108 ने दोनों घायलों को उप जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया। महिला के सिर पर चोट लगने के कारण चिकित्सक वीपी सिंह ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ठंड के बचाव की तैयारी कर लें अधिकारी: जिलाधिकारी
Next: चीनी मिल की पेराई शुरू नहीं होने पर विधायक बेहड़ ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.