Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • चुनावों में मुद्दे हारे, खैरात जीती: माहरा
  • देहरादून

चुनावों में मुद्दे हारे, खैरात जीती: माहरा

RNS INDIA NEWS 04/12/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने चार राज्यों के चुनाव नतीजों को निराशाजनक बताया। कहा कि इन चुनावों में असल मुद्दे हार गए, जबकि खैरात जीत गई है। उन्होंने चुनाव आयोग की भूमिका पर भी सवाल उठाए। इसे लोकतंत्र के लिए भी खतरा बताया। कांग्रेस भवन में पत्रकारों से बात करते हुए अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि जनता भाजपा के झांसे में आकर फंस गई है। चुनाव आचार संहिता के बीच खातों में दो हजार रुपये डाले गए। बहनों के खाते में पैसे डाले गए। चुनाव आयोग आंखे बंद कर बैठा रहा। दूसरी ओर तेलंगाना में डीजीपी को निलंबित करने में जरूर तेजी दिखाई गई। कहा कि जनता भाजपा के झांसे में फंस गई है। सवाल किया कि जब भाजपा राजस्थान, मध्य प्रदेश में 450 रुपये में रसोई गैस का सिलेंडर दे सकती है, तो भाजपा को पांच सांसद देने वाले उत्तराखंड में क्यों सिलेंडर सस्ता नहीं मिल सकता। कहा कि चुनाव में किसानों के मुद्दे, मणिपुर में महिलाओं के साथ हुआ चीरहरण, महिला खिलाड़ियों के अपमान जैसे मुद्दे गौण हो गए। कहा कि चार राज्यों में भले ही भाजपा तीन राज्य में चुनाव जीती है, लेकिन चारों राज्य में सबसे अधिक वोट कांग्रेस को मिले हैं। भाजपा को जहां चार राज्यों में कुल 4.81 करोड़ वोट मिले हैं। वहीं कांग्रेस को नौ लाख अधिक 4.90 करोड़ वोट मिले हैं। हार जीत का अंतर बहुत ज्यादा नहीं है। उन्होंने इन्वेस्टर समिट के आयोजन को राज्य के असल मुद्दों से ध्यान हटाने वाला बताया। कहा कि महिला अपराध, भ्रष्टाचार, खराब सड़कों से ध्यान हटाने को ये इन्वेस्टर समिट किया जा रहा है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मीट की दुकानों में अवैध वसूली करने पहुंचा फर्जी अधिकारी
Next: मसूरी के सेमुअल थाईलैंड में करेंगे भारत का प्रतिनिधित्व

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

न्यूजीलैंड में नौकरी दिलाने का झांसा दे छह लाख ठगे

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मामूली टक्कर के बाद युवक को बंधक बना दी तालिबानी सजा

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़े के तहत ताकुला में बहुउद्देशीय शिविर, ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
  • तलाड़ विद्यालय में महिला कोतवाली पुलिस का जागरूकता अभियान
  • डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों को अपनाकर संगठन को मजबूत करने का आह्वान
  • जिला परामर्शदात्री समिति के अध्यक्ष बने नन्द किशोर
  • उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना के चयन ट्रायल 14 जुलाई से : रेखा आर्या
  • विशेष गहन पुनरीक्षण की समीक्षा, 89.46 प्रतिशत गणना प्रपत्रों का डिजिटलीकरण पूरा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.