Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • एक्रो फेस्टिवल में पैराग्लाइडरों ने दिखाईं कलाबाजियां
  • टिहरी

एक्रो फेस्टिवल में पैराग्लाइडरों ने दिखाईं कलाबाजियां

RNS INDIA NEWS 27/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  टिहरी एक्रो फेस्टिवल 2023 के तीसरे दिन देशी-विदेशी 130 पैराग्लाइडर पायलटों ने प्रतापनगर के टैक आफ प्वाइंट से कोटी कालोनी में कई दौर की लैडिंग कर सिंक्रो फ्लाइंग, विंग शूट जम्प, स्काई डायविंग, एक्रो एवं एसआईवी कम्पटीशन के तहत विभिन्न तरह की कलाबाजियों का रोमांचक प्रदर्शन किया। फेस्टिवल के तीसरे दिन पैराग्लाइडर पायलटों ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए एक्यूरेसी प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। जिसमें इनकी लैडिंग एक्यूरेसी को नापा गया। इसका परिणाम प्रतियोगिता के अंतिम दिन जारी कर प्रतिभागियों को सम्मानित करने का काम किया जायेगा। पायलटों के द्वारा सिंक्रो फ्लाइंग एवं विंग शूट जम्प, स्काई डायविंग, एक्रो एवं एसआईवी कम्पटीशन की द्वितीय चरण की प्रतियोगिता सफलतापूर्वक सम्पन्न की। प्रतियोगितायें जज फेरदी टॉय, किट डॉयरेक्टर जंगीश एवं इवेंट डायरेक्टर तानाजी टाकवे की देख-रेख में सम्पन्न हुई। इस अवसर पर इवेंट डायरेक्टर ने बताया कि इन गतिविधियां में सम्मिलित सिंक्रो फ्लाईंग एवं विंगशूट जम्प के भारत में कुछ ही पायलट हैं, उनका उद्देश्य इस गतिविधि में अधिक से अधिक भारतीय पायलट को जोड़ना है। इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी अतुल भण्डारी, बिजेन्द्र पाण्डेय, उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद के जन सम्पर्क अधिकारी कमल किशोर जोशी, साहसिक खेल अधिकारी खुशाल सिंह नेगी, सोबत सिंह राणा, सीमा नौटियाल, लता बिष्ट, बलवंत सिंह कपकोटी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: परेड ग्राउंड-ए ने जीता जिलास्तरीय वॉलीबॉल टूर्नामेंट
Next: विदेश भेजने के नाम पर 1 लाख ठगने का आरोप, दी तहरीर

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

बीएमएम कॉलेज के पंजीकरण पर छात्रों ने उठाए सवाल, सीडीओ ने दिए जांच के निर्देश

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 18 जून
  • परिचित ले उड़ा बीएमडब्ल्यू, खतरनाक ड्राइविंग कर कटवाए 19 चालान
  • नव निर्मित चालदा महासू मंदिर में शिखा, दिशा पूजन किया गया
  • वन भूमि हस्तांतरण की मंजूरी मिलने के एक वर्ष बाद भी नहीं हुआ निर्माण
  • केतन लाल हत्याकांड में दोषियों पर हो सख्त कार्रवाई : यूकेडी
  • ऊखीमठ में हुआ जन संवाद कार्यक्रम आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.