Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में अल्मोड़ा जनपद के तीन छात्र करेंगे प्रतिभाग
  • अल्मोड़ा

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी में अल्मोड़ा जनपद के तीन छात्र करेंगे प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 22/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। एससीईआरटी उत्तराखण्ड के निर्देशन में 18 से 20 नवम्बर तक जीआईसी रुड़की में तीन दिवसीय विज्ञान महोत्सव का आयोजन हुआ। इस महोत्सव का मुख्य उद्देश्य बच्चों में विज्ञान के प्रति रुझान एवं वैज्ञानिक सोच विकसित करना था। इस आयोजन के माध्यम से बच्चों को अपनी वैज्ञानिक रुचि और नवाचारी विचारों को साझा करने का अवसर मिला। इस कार्यक्रम में जिला विज्ञान समन्वयक विनोद कुमार राठौर के नेतृत्व में बाल वैज्ञानिकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। अल्मोड़ा जनपद से प्रतिभागी में से तीन छात्रों का चयन राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ है। सिनियर वर्ग में परिवहन एवं नवाचार विषय में जीआईसी पटलगांव के शुभम ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके मार्गदर्शक शिक्षक गिरीश पाण्डे थे। जूनियर वर्ग में पर्यावरण के लिए जीवनशैली विषय में बाविविम भटकोट की देवरक्षिता नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इनके मार्गदर्शक शिक्षक विक्रम रावत थे। जूनियर वर्ग में संचार एवं परिवहन विषय में नव ज्योति इंटर कॉलेज सिनार के हर्षित बिष्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इनके मार्गदर्शक शिक्षक इन्द्र सिंह बिष्ट थे। चयनित छात्र-छात्राओं की सफलता पर मुख्य शिक्षा अधिकारी ए डी बलोदी, जिला शिक्षा अधिकारी अत्रेश सयाना, खण्ड शिक्षा अधिकारी चौखुटिया चन्दन सिंह बिष्ट, विनोद कुमार राठौर, पंकज जोशी, डॉ. कपिल नयाल, डॉ. दीप जोशी, डॉ. प्रभाकर जोशी आदि ने चयनित प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विकसित भारत संकल्प यात्रा के सफल आयोजन हेतु जनपद में की गई तैयारियों की हुई समीक्षा
Next: लाइटें चोरी करते युवक को पुलिस के हवाले किया

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सेवा पखवाड़े के तहत जनपदभर में लगेंगे आधार शिविर

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

संगठन विस्तार और बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा लमगड़ा मंडल की बैठक

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

वन महोत्सव के तहत विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.