Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पूर्व सीएम डॉ. निशंक के करीबियों ने लोस चुनाव 2024 में ठोकी ताल, पेश की टिकट को दावेदारी
  • हरिद्वार

पूर्व सीएम डॉ. निशंक के करीबियों ने लोस चुनाव 2024 में ठोकी ताल, पेश की टिकट को दावेदारी

RNS INDIA NEWS 21/11/2023
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)। आगामी लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों में जुटे पूर्व मुख्यमंत्री एवं हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक को अपने ही खेमे के नेताओं से इस बार चुनौती मिल रही है। निशंक खेमे के रूप में राजनीति में पहचान रखने वाले पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और पूर्व विधायक संजय गुप्ता भी टिकट के लिए दावेदारी जता रहे हैं। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हरिद्वार विधायक मदन कौशिक का नाम भी चर्चा में है। इससे पहले कौशिक का दो बार टिकट से चूक चुके हैं। हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र से भाजपा का 10 साल का सूखा खत्म कर 2014 में सांसद बने डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक इस बार भी टिकट के सबसे बड़े दावेदार हैं, क्योंकि सिटिंग सांसद के साथ वह केंद्रीय शिक्षा मंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। दो बार से लगातार सांसद निशंक के सामने 2019 में टिकट के दावेदार न के बराबर थे, लेकिन 2024 आते-आते कई भाजपा नेताओं के नाम सामने आने लगे हैं। हैरानी की बात यह है कि दो दावेदार ऐसे हैं, जो स्वयं निशंक के खेमे में पहचान रखते थे। टिकट के लिए पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद और पूर्व विधायक संजय गुप्ता का नाम भी चर्चा में चल रहा है। मदन कौशिक भी टिकट की लाइन में खड़े हैं, क्योंकि 2009 और 2014 में अचानक मदन कौशिक का टिकट कट गया था।

प्रत्याशी बनाने को लेकर नारेबाजी पर नोटिस
बीते दिनों एक कार्यक्रम में पूर्व विधायक संजय गुप्ता के पक्ष में लोकसभा चुनाव को लेकर नारेबाजी हुई। पार्टी संगठन के नेता इससे नाराज भी हुए, एक नेता को बकायदा नोटिस भी जारी किया गया था। इस कार्यक्रम में संजय गुप्ता को लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी बनाने को लेकर नारेबाजी की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिलायंस ज्वेलरी शोरूम डकैती में सहसपुर पुलिस ने किया एक को गिरफ्तार,
Next: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने जागरुकता शिविर किया आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

धर्म की आड़ में लोगों को गुमराह करने के आरोप में 21 लोग पकड़े

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

पुलिस पेंशन, पत्रकार भत्ता और एमएसपी गारंटी की मांग को लेकर भाकियू का प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.