Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलभट्टा में 608 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पुलभट्टा में 608 ग्राम स्मैक के साथ बाइक सवार गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 12/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। पुलभट्टा पुलिस ने 608 ग्राम स्मैक के साथ एक बाइक सवार को गिरफ्तार किया है। आरोपी यूपी के फतेहगंज पश्चिम बरेली से स्मैक लाकर किच्छा में सप्लाई देने आया था। पुलिस ने बरामद स्मैक की कीमत करीब 60 लाख अस्सी हजार रुपये बताई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। शुक्रवार रात पुलभट्टा पुलिस ग्राम पंतपुरा-अंजनिया मार्ग पर गश्त कर रही थी। इस दौरान ग्राम नौडांडी की ओर से एक बाइक सवार आता दिखाई दिया। पुलिस के रोकने पर बाइक सवार ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर आरोपी के पास से 608 ग्राम स्मैक, एक मोबाइल फोन व 1150 रुपये बरामद हुए। आरोपी ने अपना नाम फईम खान पुत्र तस्लीम खान निवासी मीर खां बाबन नगर थाना मीरगंज जिला बरेली बताया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह रेशमा पत्नी अजहर मूल निवासी अल्ली खां काशीपुर हाल निवासी फतेहगंज पश्चिम बरेली से स्मैक लेकर आया है। उसे यह स्मैक सिरौलीकलां किच्छा में शाहनवाज उर्फ मामू को देनी थी। पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट ने बताया कि पुलिस आरोपी के बयानों के आधार पर सभी बिन्दुओं पर जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपी की बाइक सीज कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। पुलिस टीम में पुलभट्टा थाना इंचार्ज कमलेश भट्ट, एसआई पवन जोशी, एसआई पंकज कुमार, हेड कांस्टेबल धरमवीर सिंह, फिरोज खान, कांस्टेबल महेन्द्र सिंह बिष्ट, चारू पंत रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रह्मकुमारी आश्रम में दो सगी बहनों ने फंदा लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में लगाए गंभीर आरोप
Next: टनल का छोर टूटा, टनल में कई मजदूरों के फंसे होने की सूचना

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.