Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • अस्पताल में धारदार हथियारों के साथ हुए हंगामे में 10 नामजद
  • ऊधम सिंह नगर

अस्पताल में धारदार हथियारों के साथ हुए हंगामे में 10 नामजद

RNS INDIA NEWS 12/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। कैलाशपुरी में भूमि विवाद के बाद अस्पताल में हुए हंगामे व दो हथियारबंद गुटों में हुई मारपीट के मामले में चिकित्साधिकारी की तहरीर पर पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इसमें दो महिलाएं भी नामजद हैं। गुरुवार शाम कैलाशपुरी में भूमि बंटवारे को लेकर परिवार के दो पक्षों में विवाद हो गया था। बताया जाता है कि दोनों पक्षों में हुए संघर्ष में लोग घायल हो गये थे। घायलों को सामुदायिक अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। डॉ. अतुल कुमार व स्वास्थ्य कर्मी घायलों का इलाज करने लगे। यहां भी दोनों पक्ष भिड़ गए। अस्पताल में भी धारदार हथियार निकल गए थे। अस्पताल के भीतर हंगामा और मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने इमरजेंसी ड्यूटी में तैनात स्टाफ व महिला स्टाफ से भी अभद्रता की थी। शुक्रवार को सीएमएस डॉ. अभिलाषा पांडे, चिकित्साधिकारी डॉ. अतुल कुमार, डॉ. संजय कूट, डॉ. रविंद्र, फार्मासिस्ट केएन गोस्वामी, मयंक नैनवाल, गुरदासशील समेत स्वास्थ्य कर्मियों ने कोतवाली पहुंचकर कार्रवाई की मांग की। कोतवाल भूपेंद्र बृजवाल ने बताया कि डॉ. अतुल कुमार की तहरीर पर अजय कुमार, अशोक कुमार, काशीनाथ, सत्यनारायण, राहुल कुमार, दीपक कुमार, विकास कुमार, बबली, सीमा, उमांशकर निवासी कैलाशपुरी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। कोतवाल ने बताया कि कैलाशपुरी में दोनों पक्षों में किसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रिश्ता टूटने के बाद भी निकाह की जिद पर अड़ी युवती
Next: वाहन दुर्घटना में एक की मौत, एक घायल

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.