Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बेटे ने मां की डंडे से पीटकर हत्या की
  • टिहरी

बेटे ने मां की डंडे से पीटकर हत्या की

RNS INDIA NEWS 12/11/2023
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)। चंबा क्षेत्र में मां की डंडे से पीटकर हत्या के आरोपी बेटे को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया था। चंबा थानाध्यक्ष एलएस बुटोला ने बताया कि बीती शुक्रवार शाम को चंबा के स्वाडी गांव निवासी रविन्द्र दत्त ने चंबा थाने में आकर सूचना दी थी उनके बेटे आकाश ने उनकी पत्नी कमलेश देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी है। टिहरी एसएसपी नवनीत भुल्लर और एएसपी जेआर जोशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुये चंबा थानाध्यक्ष को तत्काल पुलिस टीम गठित करने के निर्देश दिये। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके जाकर जांच पड़ताल की। पुलिस ने हत्यारोपी आकाश (23) पुत्र रविन्द्र दत्त निवासी ग्राम स्वाडी को शुक्रवार की रात गांव के पास सड़क से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक पूछताछ में अभियुक्त आकाश ने बताया कि उसकी मां बार-बार उसे नौकारी पर जाने के लिये कहती थी, जिस कारण घर में हमेशा उसका अपनी मां से झगड़ा होता रहता था। शुक्रवार की सुबह भी मां ने उसे नौकारी पर जाने के लिए कहा, इसी बात को लेकर दोनों का आपस में झगड़ा बढ़ गया,और हाथापाई शुरू हो गई। गुस्से में आकर आकाश ने कमरे के दरवाजे के पीछे रखे डंडे से अपनी मां के सिर पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। अभियुक्त आकाश की निशान देही पर घटना में प्रयुक्त डंडे को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर अभियुक्त को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस टीम में अरविंद रतूड़ी, राजेश वर्मा, मदन,राजेश, पुष्पेंद्र और गीता आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मां हरियाली देवी की कांठा में की गई विधि विधान से पूजा अर्चना
Next: 39 लाख हड़पने के आरोप में केस दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

मैती मिलन मेले में कलाकारों की प्रस्तुति ने बांधा समां

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

मुख्य सचिव के फ्लीट वाहन ने कार को मारी टक्कर, लोगों का हंगामा, चालक को गिरफ्तार करने की मांग

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.