Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मां हरियाली देवी की कांठा में की गई विधि विधान से पूजा अर्चना
  • रुद्रप्रयाग

मां हरियाली देवी की कांठा में की गई विधि विधान से पूजा अर्चना

RNS INDIA NEWS 12/11/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग(आरएनएस)।  जनपद में प्रसिद्ध सिद्धपीठ मां हरियाली देवी की डोली सूरज की पहली किरण निकलने पर कांठा मंदिर पहुंचीं। जहां बड़ी संख्या में भक्तों ने मां के जयकारों से डोली का स्वागत किया। सम्पूर्ण माहौल भक्तिमय हो गया। यहां पुजारी द्वारा मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की कई जबकि हवन और भोग लगाकर डोली दोपहर में जसोली मंदिर लौट गई है। हर साल धनतेरस पर शुरू होने वाली सिद्धपीठ हरियाली देवी की मायके जाने की पैदल यात्रा सदियों से चली आ रही है। बीते शुक्रवार देर शाम को जसोली स्थित हरियाली देवी मंदिर में विशेष पूजा अर्चना करने के बाद मंदिर के गर्भगृह से हरियाली देवी की भोगमूर्ति को डोली में रखते हुए मंदिर परिसर में सजाया गया। करीब सात बजे से मां हरियाली की डोली ढोल डमाऊं के साथ अपने मायके कांठा मंदिर के लिए रवाना हुई। इस दौरान भक्तों के जयकारों के साथ क्षेत्र का पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा। लगभग आठ किमी लंबी यात्रा के दौरान मां हरियाली देवी की डोली ने अपने पहले पड़ाव बांसों में विश्राम किया। कुछ समय यहां पर ठहरने के बाद फिर से डोली अपने मायके लिए चल पड़ी। मां हरियाली देवी ने पंचरंग्या स्थान पर स्नान किया। जैसे ही मां की डोली कांठा मंदिर के समीप पहुंची, वैसे ही मायके पक्ष के लोगों ने डोली की अगुवाई करने पहुंचे। शनिवार को सूर्य की पहली किरण के साथ ही डोली कांठा मंदिर में पहुंची। कांठा को मां हरियाली का मायका माना जाता है। यहां डोली ने मंदिर की एक परिक्रमा करने के बाद मंदिर के पुजारी ने मां की भव्य पूजा-अर्चना कर गाय के दूध की खीर का भोग लगाया। पुजारी ने यहां पर जौ-तिल व घी की आहुतियों से हवन भी किया। यहां पर पूरी व हलवा बनाकर भक्तों ने इसको प्रसाद के रूप में ग्रहण किया। पूजा अर्चना संपंन होने के बाद कांठा से डोली ने पुन: जसोली के लिए प्रस्थान किया। जबकि दोपहर में डोली अपने ससुराल जसोली पहुंच गई। जसोली वापस पहुंचने पर मां का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत हुआ। इस अवसर पर पुजारी हरीश प्रसाद नौटियाल, मुख्य पुजारी विनोद मैठाणी, विजय प्रसाद जसोला, रोहन चमोली, मुकुल जसोला, रितिक चौधरी, विजय राणा, जगदम्बा जसोला समेत दूर-दराज क्षेत्रों से सैकडों भक्तजन मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फर्जी खतौनी दिखाकर की 07 लाख की ठगी
Next: बेटे ने मां की डंडे से पीटकर हत्या की

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.