Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • नशे में धुत बाइक सवारों ने कई लोगों से की मारपीट
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में धुत बाइक सवारों ने कई लोगों से की मारपीट

RNS INDIA NEWS 10/11/2023
rns featured image new

रुद्रपुर(आरएनएस)। नशे में धुत बाइक सवारों ने शहर के महाराणा प्रताप चौक और डीडी चौक पर कई लोगों के साथ मारपीट की। आरोपियों का हंगामा आधी रात तक चलता रहा। इस दौरान उन्होंने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ अभद्रता करने के साथ ही अन्य लोगों से मारपीट की। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। आरोपी युवकों को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। गुरुवार रात लगभग दस बजे पंतनगर क्षेत्र के नशे में धुत तीन युवक बुलेट मोटरसाइकिल से महाराणा प्रताप चौक पहुंचे। यहां उनकी कार सवार पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद युवकों ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के साथ अभद्रता शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष के समर्थक भी वहां आ गए और मामला रफा-दफा हो गया। इसके बाद बाइक सवार युवक डीडी चौक पहुंचे। यहां उन्होंने जूस की दुकान पर अन्य लोगों के साथ मारपीट की। हंगामा बढ़ता देख एक व्यापारी ने सुलह कराने का प्रयास किया, इस पर आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और सभी लोगों को कोतवाली ले आई। इसके बाद सभी पक्षों के समर्थकों का कोतवाली में जमावड़ा लग गया। पुलिस ने आरोपी युवकों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल धीरेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ गाली-गलौच व मारपीट का केस दर्ज किया गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाजपुर छात्रसंघ चुनाव में धांधली का आरोप, हंगामा
Next: अग्निवीर के लिए सेना में भर्ती होना अब हुआ और आसान, सेना ने जारी की नई नीति

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

क्रेडिट कार्ड से 1.39 लाख की ऑनलाइन ठगी

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मानक के अनुरूप व्यवस्था न मिलने पर तीन प्रतिष्ठानों को नोटिस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पूल में स्लाइड से छलांग लगाते समय सिर टकराया, युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सेवा पखवाड़ा के तहत शहरफाटक में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित, अनुसूचित जाति आयोग अध्यक्ष ने सुनीं जनसमस्याएं
  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.