Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बेरोजगारों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, 21 नवंबर को लॉन्च होगी स्कीम
  • देहरादून

बेरोजगारों को मिलेगा ब्याज मुक्त ऋण, 21 नवंबर को लॉन्च होगी स्कीम

RNS INDIA NEWS 20/11/2020
rns featured image new

देहरादून। कोरोनाकाल और लॉकडाउन में अपना सब कुछ छोडक़र कर पहाड़ लौटे प्रवासी और प्रदेश के युवाओं के लिए अच्छी खबर है। 21 नवंबर से सरकार इन बेरोजगारों को स्वरोजगार से जोडऩे के लिए बिना किसी ब्याज के ऋण देने जा रही है। इस योजना की शुरूआत 21 नवंबर को उत्तराखंड के सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत करेंगे। इस योजना के तहत युवाओं को 3 लाख रुपए तक का लोन बिना किसी ब्याज के दिया जाएगा। ताकि युवा स्वरोजगार अपना कर अपनी जिंदगी पटरी पर ला सकें। कोविड-19 और लॉकडाउन की वजह से बेरोजगार हुए युवाओं के लिए त्रिवेंद्र सरकार प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना चला रही है। वहीं, इस योजना का लाभ नहीं उठा पा रहे बेरोजगारों के लिए सरकार ने एक और नई योजना बनाई है, जिसके तहत बेरोजगारों को तीन लाख तक का ब्याज मुक्त कर्ज मिलेगा। सहकारिता विभाग से मिली जानकारी के अनुसार आगामी 21 नवंबर से मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत इस योजना की शुरूआत करेंगे। प्रदेश में युवाओं और किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा कई योजनाएं चलाई जा रही है। वहीं, अब बेरोजगार युवाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा कदम उठाया जा रहा है। युवाओं के लिए ब्याज मुक्त ऋण को लेकर सहकारिता विभाग मानक के साथ-साथ तमाम नियमावली तैयार कर रही है। इसके अलावा वित्तीय वर्ष 2018 के बकाया ऋण वसूली को लेकर भी सहकारिता विभाग सघन अभियान चलाने जा रही है, जिसके तहत तकरीबन 300 करोड़ की वसूली की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दुर्व्यवहार और अभद्रता पर दारोगा निलंबित
Next: फ्लैट की धनराशि लौटाने के आदेश

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.