Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • हवालबाग में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित
  • अल्मोड़ा

हवालबाग में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित

RNS INDIA NEWS 08/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। न्याय पंचायत हवालबाग की न्यायपंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताएं हवालबाग विकासखंड के खेल मैदान में आयोजित की गई। इन प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राजकीय इंटर कॉलेज हवालबाग के प्रधानाचार्य व कार्यक्रम संयोजक डॉ. कपिल नयाल एवं मुख्य अतिथि पूर्व ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह बिष्ट ने दीप प्रज्जवलन कर किया। इस अवसर पर बोलते हुए देवेंद्र सिंह बिष्ट ने खेलों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक बताया। प्रधानाचार्य डॉ. कपिल नयाल ने विद्यार्थियों को खेलों के महत्व को समझाया एवं प्रतियोगिताओं में अनुशासन एवं ईमानदारी से प्रतिभाग करने को कहा। प्रतियोगिताओं के अंडर 17 बालिका वर्ग में 100 मीटर दौड़ में साक्षी साह प्रथम, संगीता भट्ट द्वितीय व काजल बिष्ट तृतीय रही, 200 मीटर दौड़ में शिया आर्या प्रथम, सोनिया मेहरा द्वितीय व संगीता भट्ट ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं 400 मीटर वर्ग में शिया आर्या प्रथम, 800 मीटर दौड़ में ममता आर्य, 1500 मीटर दौड़ में रितु नेगी प्रथम स्थान पर रही। अंडर 17 बालक वर्ग के 100 मीटर वर्ग में प्रियांशु नेगी, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट प्रथम, 400 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट, 800 मीटर दौड़ में कमल भट्ट तथा 1500 मीटर दौड़ में कमल भट्ट प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 17 लंबी कूद में भावना बिष्ट ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर 17 बालक वर्ग में 100 मीटर दौड़ में प्रियांशु नेगी, 200 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट प्रथम तथा 400 मीटर दौड़ में हिमांशु भट्ट प्रथम स्थान पर रहे। बालक वर्ग की लंबी कूद प्रतियोगिता में लोकेश नेगी प्रथम, हर्ष द्वितीय व गौरव कुमार तृतीय स्थान पर रहे। बालिकाओं के लंबी कूद प्रतियोगिता में गुंजन आर्या प्रथम, कीर्ति आर्या द्वितीय व अनुष्का मेहता तृतीय स्थान पर रहे। अंडर 14 बालकों के गोला फेंक प्रतियोगिता में सौरभ कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अंडर 14 बालिकाओं के गोला फेंक प्रतियोगिता में प्रियंका बिष्ट प्रथम व महक नेगी द्वितीय स्थान पर रही। प्रथम स्थान प्राप्त विजेता को 300, द्वितीय को 200 व तृतीय को 150 रुपये की पुरस्कार राशि, मैडल व प्रमाण पत्रप्रदान किये गए। कार्यक्रम में धन सिंह धौनी, संजय पांडे, टी. डी. भट्ट, प्रदीप सलाल, दिनेश चंद्र पपनै, प्रमोद कुमार पांडेय, नवीन वर्मा, सुमन पाठक, भावना वर्मा, हिमांती टम्टा, मोनिका जोशी, कविता जोशी, विक्रम, नितिन बिष्ट, बाबू राम चौधरी, जीवन सिंह बिष्ट, पीयूष धौनी, जीवन सिंह बिष्ट, हेम सती आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन धन सिंह धौनी ने किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दीपावली पर प्रकाश इलेक्ट्रॉनिक्स में उत्पादों पर भारी छूट के साथ मिल रहे ढेरों उपहार
Next: नोटबंदी ने पहुंचाई आजीविका पर करारी चोट :  यशपाल

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.