Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पौड़ी
  • आखर सम्मान-2023 से पुरस्कृत होंगे राकेश चमोली
  • पौड़ी

आखर सम्मान-2023 से पुरस्कृत होंगे राकेश चमोली

RNS INDIA NEWS 07/11/2023
rns featured image new

श्रीनगर गढ़वाल(आरएनएस)। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित आदर्श एवं विज्ञान-गणित नवाचारी शिक्षक स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी की जयन्ती के उपलक्ष्य में 19 नवंबर को आखर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। आखर ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि वर्ष-2023 का शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान-2023 विद्यालयी शिक्षा स्तर पर विज्ञान-गणित शिक्षण के क्षेत्र में नवाचारी प्रयोग करने, बोर्ड परीक्षा में विगत दस वर्षों से अपने विषय में शत-प्रतिशत परीक्षाफल देने, शिक्षा उन्नयन में उल्लेखनीय योगदान देने, अपने छात्रों को राज्य के साथ राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करवाने हेतु सुभाष इंटर कॉलेज थौलधार टिहरी गढ़वाल के गणित प्रवक्ता राजेश चमोली को प्रदान किया जाएगा। ट्रस्ट के अध्यक्ष संदीप रावत ने बताया कि वर्ष 2021 में आखर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्व. शिवदर्शन सिंह नेगी की जयन्ती के अवसर पर उनकी स्मृति में शिवदर्शन सिंह नेगी स्मृति आखर विज्ञान शिक्षक सम्मान की शुरुआत की गई थी। यह सम्मान प्रतिवर्ष एक शिक्षक को विज्ञान-गणित में उल्लेखनीय कार्य हेतु प्रदान किया जाता है। बैठक में आखर ट्रस्ट की इस बैठक में डॉ. नागेंद्र रावत, दीवान मेवाड़, रेखा चमोली, डॉ.नीलम नेगी, ट्रस्ट की संस्थापक लक्ष्मी रावत, साक्षी रावत, अनीता काला आदि उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एटीएम में तोड़फोड़ का आरोपी दबोचा, चाकू बरामद
Next: साइबर ठगों ने तीन लोगों से ठग लिए 94 लाख रुपये

Related Post

rns featured image new
  • पौड़ी

डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

सतपाल महाराज ने किया मोटर मार्ग और भवन निर्माण का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 05/07/2026 0
rns featured image new
  • पौड़ी

पांच साल बाद भी पुनर्वास न होने पर तीर्थपुरोहितों में आक्रोश

RNS INDIA NEWS 04/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर आप कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
  • कांग्रेसियों ने गोलज्यू मंदिर में गुहार लगाई, उपवास रखा
  • वैध पास की आड़ में शराब तस्करी का भंडाफोड़, बैजनाथ पुलिस ने 8.77 लाख की अंग्रेजी शराब पकड़ी
  • ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को बागेश्वर पुलिस ने लौटाए एक लाख रुपये, साइबर सेल की बड़ी सफलता
  • देवभूमि उद्यमिता योजना के तहत तीन दिवसीय आवासीय बूट कैंप शुरू
  • सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग करने वाले आठ लोगों पर कार्रवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.