Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • वफादारी की मिसाल! मालिक की मौत, 4 महीने से मॉर्चरी के बाहर इंतजार कर रहा कुत्ता
  • राष्ट्रीय

वफादारी की मिसाल! मालिक की मौत, 4 महीने से मॉर्चरी के बाहर इंतजार कर रहा कुत्ता

RNS INDIA NEWS 05/11/2023
rns featured image new

कन्नूर। कुत्तों की वफादारी के हजारों किस्से मशहूर हैं जापान के हैचिको नाम का कुत्ता अनपे मालिक का  9 साल इंतजार करता है। इंतजार करते-करते ही उसका जीवन बीत गया और एक दिन मर गया। बाद में उस कुत्ते की स्टैच्यू भी लगवाई गई ऐसा ही एक मामला केरल के कोझिकोड में सामने आया है। एक कुत्ता बीते कई दिनों से कन्नूर के अस्पताल में शवगृह के बाहर इंतजार करता रहता है। उसे इंतजार करते हुए चार महीने बीत चुके हैं। हालांकि लोगों को नहीं पता है कि उसका दोस्त कौन था जो कि मर गया है और कुत्ता अब भी इंतजार कर रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि उन्हें पता नहीं है कि कुत्ते का मालिक कौन था। हालांकि अंदाजा लगाया जाता है कि उसका मालिक अस्पताल में मरने वाला कोई मरीज ही रहा होगा। कुत्ते ने शव को मॉर्चरी में ले जाते हुए देखा होगा। सबसे पहले अस्पताल के अटेंडेंट राजेश कुमार ने कुत्ते पर ध्यान दिया। चार महीने से वह शवगृह के बाहर बने रैंप पर ही लेटा रहता था।
राजेश ने कहा, पहले तो हमने कुत्ते पर ध्यान नहीं दिया। लेकिन जब देखा कि वह रोज ही वहीं रहता है तो उसे नोटिस करना शुरू किया। जब आसपास के लोगों से पूछा गया तो पता चला कि वह एक मरीज के साथ ही अस्पताल आया था। इसके बाद मरीज की अस्पताल में ही मौत हो गई। हालांकि लोगों का कहना है कि उन्हें पता नहीं चला कि कुत्ता किसके साथ आया था। उन्होंने कहा कि शुरुआती दिनों में तो कुत्ता कुछ खा पी भी नहीं रहा था। हालांकि बाद में उसने बिस्किट खाना शुरू कर दिया।
राजेश ने बताया, कुत्ता उसी रैंप पर रहता है जिससे होकर शवों को ले जाया जाता है। यह शवगृह के गेट के पास ही है। शवों को निकालने के बाद दूसरे गेट से ले जाया जाता है। ऐसे में कुत्ता इस उम्मीद में बैठा होगा कि उसका मालिक वापस आएगा हालांकि शव को दूसरे गेट से बाहर निकाल दिया गया होगा। उन्होंने कहा कि कुत्ता कभी-कभी फिजियोथेरपी की बिल्डिंग के पास जाता है और फिर वापस वहीं आ जाता है। इसके अलावा वह अन्य कुत्तों के साथ भी नहीं घुलता मिलता है।
डॉक्टर की एक स्टाफ माया गोपालकृष्णन ने कहा कि कुत्ते को मछली और अंडे पसंद है। इसके अलावा वह चावल खाता है। हमें यह भी नहीं पता है कि कुत्ते का मालिक उसे क्या खिलाता था। माया ने कुत्ते का नाम रामू रख दिया है। डॉक्टरों ने बताया कि एक महिला ने कुत्ते को अडॉप्ट करने के लिए भी निवेदन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनाडाई पीएम ट्रूडो ने फिर उगला भारत के खिलाफ जहर
Next: ननद ने भाभी को प्रेमी की बाहों में देख बना लिया वीडियो, फिर 75 KM दूर सूटकेस में मिली लड़की की अधजली लाश

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

रामलला के चढ़ावे की रकम शेयर बाजार में लगाते थे आरोपी, जांच में बड़ा खुलासा

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
medicine drug
  • राष्ट्रीय

कैंसर, शुगर और बीपी की दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने 39 दवाओं की कीमत तय की

RNS INDIA NEWS 11/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

बॉयफ्रेंड को घर बुलाया और फिर कुल्हाड़ी से काट डाली गर्दन, हाथ-पैर और मुंह भी बांधा

RNS INDIA NEWS 06/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जुलाई
  • इलेक्ट्रिक बस सेवा ठप होने से यात्रियों को उठानी पड़ी भारी परेशानी
  • श्रीदेव सुमन विवि को जल्द नए कुलपति मिलने की उम्मीद
  • केदारनाथ रोपवे से रोजगार छिनने का डर, 19 को महापंचायत
  • आर्थिक तंगी का हवाला देकर बेच रहा था नशीले इंजेक्शन, पुलिस अब पूरे नेटवर्क की तलाश में जुटी
  • पति से विवाद में महिला ने गंगनहर में लगाई छलांग
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.