Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भारतीय सैन्य अकादमी में पीपिंग सेरेमनी आयोजित
  • देहरादून

भारतीय सैन्य अकादमी में पीपिंग सेरेमनी आयोजित

RNS
RNS INDIA NEWS 19/11/2020
rns featured image new

वियतनाम के कैडेट पासिंग आउट परेड से पहले ही वापस वतन लौटे

देहरादून। कोरोना का असर भारतीय सैन्य अकादमी की वर्षों पुरानी परम्पराओं पर भी दिखा है। पहली बार ऐसा हुआ है कि अकादमी में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे वियतनाम के कैडेट पासिंग आउट परेड से पहले ही वापस वतन लौट गए हैं। बुधवार को अकादमी की चेटवुड बिल्डिंग में पीपिंग सेरेमनी आयोजित की गई।  दून स्थित भारतीय सैन्य अकादमी में न केवल देश बल्कि विदेश के भी जेंटलमैन कैडेटों को प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में अकादमी में ग्यारह मित्र देशों के 208 विदेशी कैडेट प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वियतनाम के तीन कैडेट भी इन्हीं में शुमार थे, जिन्हें दिसम्बर में होने वाली पासिंग आउट परेड का हिस्सा बनना था। पर वियतनाम दूतावास के आग्रह पर इनकी पीपिंग सेरेमनी पहले आयोजित कर दी गई। दरअसल, वियतनामी देश में अलग-अलग सैन्य संस्थानों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। वियतनाम दूतावास यह चाहता था कि प्रशिक्षण पूरा होने पर यह सभी एकसाथ वतन लौटें। वंदे भारत मिशन के तहत इन्हें वियतनाम भेजा जा रहा है। अकादमी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि भारत व वियतनाम का वर्षों से एक मजबूत रिश्ता रहा है और ये कदम आपसी साझेदारी को और मजबूत करने की दिशा में सैन्य कूटनीति का हिस्सा है। बता दें कि कोरोना के चलते जून में भी पासिंग आउट परेड सादगी के साथ आयोजित की गई थी। पहली बार था कि अभिभावक परेड में शामिल नहीं हुए और युवा अधिकारियों को पीओपी के तुरंत बाद सीधा बटालियन में भेजा गया। उनके कांधे पर सितारे भी गुरुजनों ने लगाए थे। अब जबकि दिसंबर में पासिंग आउट परेड आयोजित होनी है, देखना यह होगा कि इस बार इसका स्वरूप क्या होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नाबालिग के साथ बलात्कार की कोशिश, विरोध करने पर किया धारदार हथियार से हमला
Next: किसानों के साथ-साथ बेरोजगार युवाओं को भी शून्य ब्याज दर पर होगा ऋण उपलब्ध

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

गंगा स्नान के दौरान महिला समेत दो लोग डूबकर लापता

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पेंशनरों के लिए जीवन प्रमाण का सत्यापन करना हुआ आसान

RNS INDIA NEWS 28/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिवालिक कॉलेज में छात्रों को पढ़ाया आपदा प्रबंधन का पाठ

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • महरौली के पास खाई में गिरा डंपर, चालक की मौत
  • राशिफल 30 मई
  • मेरगांव में 31 मई को लगेगा वृहद बहुउद्देशीय विधिक जागरूकता शिविर
  • हरिद्वार के विष्णुघाट से पांच माह की बच्ची चोरी
  • केदारनाथ के रावल भीमा शंकर लिंग ने दी आमरण अनशन की चेतावनी, प्रधानमंत्री मोदी को भेजा पत्र
  • खुमाड़ में 30 मई को लगेगा बहुउद्देशीय शिविर, विभिन्न विभाग देंगे सेवाएं

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.