Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • उत्तराखंड में 24 आईटीआई को मॉडल बनाने का काम शुरू
  • नैनीताल

उत्तराखंड में 24 आईटीआई को मॉडल बनाने का काम शुरू

RNS INDIA NEWS 04/11/2023
default featured image

हल्द्वानी(आरएनएस)।  उत्तराखंड वर्कफोर्स डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (यूकेडब्ल्यूडीपी) के तहत राज्य के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों को मॉडल बनाने की तैयारी शुरू हो गई है। पहले चरण में 24 आईटीआई में काम शुरू कर दिया गया है। योजना के तहत इन संस्थानों के भवनों के पुनर्निर्माण सहित लेटेस्ट मशीनरी तथा उपकरणों से लैस किया जा रहा है। साथ ही संस्थानों को इंडस्ट्री से लिंक कर मांग के अनुरूप मैनपावर तैयार की जाएगी। यूकेडब्ल्यूडीपी के तहत औद्योगिक विकास प्रशिक्षण संस्थानों को मॉडल बनाने की योजना है। आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाना इसका मकसद है। पहले चरण में विश्व बैंक के सहयोग से उत्तराखंड के 24 प्रमुख आईटीआई को चयनित कर इसका क्रियान्वयन भी शुरू हो गया है। आईटीआई के संयुक्त निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया नई तकनीकी के अनुरूप नए टूल और उपकरण मॉडल आईटीआई में उपलब्ध कराए जाएंगे। संयुक्त निदेशक के त्रिपाठी के अनुसार चयनित अधिकांश आईटीआई में भवन निर्माण का काम शुरू होने के साथ मशीनों की आपूर्ति शुरू हो गई है।
जरूरत वाले संस्थानों में नए ट्रेड खोलने की तैयारी
संयुक्त निदेशक अनिल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि नौकिरयों की कम संभावना वाले ट्रेडों वाले आईटीआई संस्थानों में यूके7ब्ल्यूडीपी के तहत नए ट्रेड खोलने की भी तैयारी की जा रही है। रोजगार की संभावनाओं वाले वर्तमान नए ट्रेड इन संस्थानों में खोले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सफलता पाने के लिये अपने लक्ष्यों को हमेशा ऊँचा रखें: जिलाधिकारी
Next: रामनगर का धनगढ़ी पुल 2024 तक बनकर तैयार होगा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.