Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • सफलता पाने के लिये अपने लक्ष्यों को हमेशा ऊँचा रखें: जिलाधिकारी
  • अल्मोड़ा

सफलता पाने के लिये अपने लक्ष्यों को हमेशा ऊँचा रखें: जिलाधिकारी

RNS INDIA NEWS 04/11/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने बख स्थित किशोरी गृह, शिशु गृह, नारी निकेतन एवं बाल सम्प्रेक्षण गृह पाण्डेखोला का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने इन संस्थानों में रह रहे बच्चों, बालिकाओं एवं बालकों को दी जाने वाली सुविधाओं की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने किशोरी गृह में रह रही बालिकाओं द्वारा बनायी गयी एैंपण व अन्य चीजों का अवलोकन किया। जिलाधिकारी बच्चियों द्वारा बनायी गयी एैंपण से बेहद प्रभावित हुये। जिलाधिकारी ने वहां पर रहे बच्चों से वार्तालाप की और उनके शौक के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि सफलता पाने के लिये अपने लक्ष्यों को हमेशा ऊँचा रखें तभी आपको अपने कार्य क्षेत्र में सफलता मिल पायेगी। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को निर्देश दिये कि यहां पर निवासरत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण व वैक्सीनेशन मेडिकल टीम द्वारा समय-समय पर कराया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि जिन बच्चों का जन्म प्रमाण पत्र व स्थाई निवास प्रमाण पत्र सहित अन्य प्रमाण पत्र बनाए जाने हैं उन्हें निर्धारित समय के अन्तर्गत बना लिया जाय। इस दौरान जिलाधिकारी संस्था मे काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों के वार्तालाप की और उनके द्वारा किये जाने वाले कार्याें के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों को दिये जाने वाले दैनिक आहार के बारे में संस्था की अधीक्षका से जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिये कि बच्चों के देखभाल में किसी प्रकार की कोई कमी न रहने पाए। इस दौरान जिलाधिकारी ने सुरक्षा, भोजनालय, शौचालय, पयेजल व्यवस्था सहित अन्य व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि भवन सहित अन्य जो भी मरम्मत कार्य किये जाने हैं उसके लिये पत्राचार किया जाय। उन्होंने निर्देश दिये कि वहां पर रह रहे सभी बच्चों को स्कूली शिक्षा आवश्य रूप से दिलायी जाय जिससे बच्चें आत्मनिर्भर बन सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि 16 एवं 17 वर्ष की बालिकाओं की उनकी रूचि के अनुसार उनके लिए व्यवसायिक क्षेत्र तलाशे जाय जिससे वे 18 वर्ष की होने पर उस क्षेत्र में अपनी आजीविका चला सके। यहाँ जिला प्रोबेशन अधिकारी राजीव नयन तिवारी, अधीक्षिका शिशु सदन माया पाण्डे, अधीक्षिका नारी निकेतन मंजू उपाध्याय, अधीक्षिका राजकीय संरक्षण महिला गृह प्रेमा आर्या, सीडब्लूसी सदस्य मीता व अन्य लोग उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दून विवि में 742 विद्यार्थियों को मिलेगी डिग्री, दीक्षांत छह को
Next: उत्तराखंड में 24 आईटीआई को मॉडल बनाने का काम शुरू

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.