Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • डीएवी में 25 साल बाद एबीवीपी का महासचिव निर्वाचित
  • देहरादून

डीएवी में 25 साल बाद एबीवीपी का महासचिव निर्वाचित

RNS INDIA NEWS 02/11/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  प्रदेश के सबसे बड़े महाविद्यालय डीएवी कालेज के इतिहास में पहली बार महासचिव पद पर कोई प्रत्याशी निर्विरोध चुना गया है। वहीं एबीवीपी ने भी 25 साल बाद प्रत्याशी उतारा और वो महासचिव चुना भी गया। ये भी अपने आप में एक रिकार्ड है। इस जीत व रिकार्ड से एबीवीपी उत्साहित है और अध्यक्ष पद पर भी जीत को लेकर अब पूरी तरह से आश्वस्त दिख रही है। एबीवीपी ने सुमित कुमार को महासचिव पद पर प्रत्याशी बनाया था। उनकी टक्कर में सत्यम छात्र संगठन ने महासचिव के लिए गोविंद बिष्ट को उतार दिया। जबकि एनएसयूआई, आर्यन या किसी अन्य संगठन या निर्दलीय ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा। लेकिन गुरुवार को नामांकन वापसी के अंतिम समय में गोविंद बिष्ट ने अपना नामांकन वापस ले लिया। उन्होंने सुमित को समर्थन देते हुए एबीवीपी भी ज्वाइन कर ली। इसके बाद सुमित को निर्विरोध महासचिव घोषित कर दिया गया है। डीएवी में इतिहास में पहली बार महासचिव पद पर कोई प्रत्याशी बिना चुनाव के जीता है। वहीं 25 साल बाद एबीवीपी को भी ये सीट मिली है। इससे परिषद उत्साहित है। ऐसे में अब संगठन का पूरा फोकस अध्यक्ष पद के प्रत्याशी यशवतं की जीत पर है। ऐसे में यशवंत की जीत को लेकर भी परिषद आश्वस्त दिख रही है। क्योंकि सत्यम और आर्यन के कई छात्र नेता भी गुरुवार को एबीवीपी में जुड़ गए।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने की प्रवासी उत्तराखंड वासियों से अपने राज्य के विकास में सहयोगी बनने की अपेक्षा
Next: रेन बसेरे में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.