
रुद्रपुर(आरएनएस)। दिल्ली से पंतनगर आने वाली एक फ्लाइट और जयपुर से पंतनगर आनेवाली एक फ्लाइट तकनीकी दिक्कत के चलते रद्द हो गई है। वहीं दिल्ली से पंतनगर आकर वापस दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का मार्ग बदलकर दिल्ली से पंतनगर वाया जयपुर से भेजी गई। टिकट बुक कर चुके यात्रियों के लिए इंडिगो प्रबंधन ने रोड से जाने का या दूसरे दिन टिकट बुक करने की सुविधा उपलब्ध कराई। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना न करना पड़े। पंतनगर एयरपोर्ट के निदेशक सुमित सक्सेना ने बताया की दो फ्लाइट तकनीकी दिक्कतों के चलते निरस्त हो गई हैं। इसमें दिल्ली से पंतनगर आने वाली फ्लाइट को जयपुर मार्ग से रवाना किया गया।

