Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गोवंश को सड़कों पर आवारा छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई
  • देहरादून

गोवंश को सड़कों पर आवारा छोड़ने वालों पर होगी कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 31/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)। गोवंश को सड़कों पर आवारा छोड़ने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। गो सेवा आयोग के अध्यक्ष पंडित राजेंद्र अंथवाल ने मंगलवार को पुलिस और नगर निकायों को संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए। शहरों में कई पशुपालक और डेयरी संचालक सुबह दूध दुहने के बाद गोवंश को सड़कों पर छोड़ देते हैं। ये गोवंश जहां खुद भी परेशान होता है, वहीं आम लोगों और यातयात के लिए भी परेशानी का सबब बनता है। मोथरावाला स्थित आयोग कार्यालय में सामान्य कार्यकारिणी बैठक में गोवंश संरक्षण के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। अंथवाल ने कहा कि निराश्रित, बेसहारा गोवंश को आश्रय उनके भरण पोषण एवं संरक्षण के लिए सरकार ने गाइड लाइन तय की है। ऐसी भी शिकायतें मिलीं है कि लोग रात के अधेरें में गोवंश को जंगलों में छोड़ रहे हैं। सड़कों पर लोग गोवंश को छोड़ देते हैं। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे गोवंश मालिकों के खिलाफ नगर निकाय और पुलिस मिलकर संयुक्त रूप से अभियान चलाएं। गोवंश का उत्पीड़न करने वालों की पहचान कर उनके चालान किए जाएं। राज्य में गोवंश अपराध पर प्रभावी रोक लगाने के लिए गोवंश संरक्षण स्क्वाड की समीक्षा में जनपद और थाना स्तर पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर खाली पड़ी जमीनों पर वन विभाग के सहयोग से चारा एवं पत्तीदार प्रजाति के पौधों को लगाने और और पशुपालन विभाग की सहायता से नर्सरियां तैयार करने पर भी बल दिया। बैठक में आयोग सदस्य रामेश्वर दास, शंकर दत्त पांडे, धर्मवीर गोसाई, सतीश उपाध्याय, राजेंद्र सिंह नेगी, अनिल सिंह नेगी, विजय बाजपेई, पशुपालन सचिव डॉ. बीवीआरसी पुरूषोत्तम, पशुपालन निदेशक डॉ. बीसी कर्नाटक, डॉ.डीसी सेमवाल आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बच्चों को दिए स्वस्थ रहने के टिप्स
Next: भाजपा ने 75 हजार नए मतदाता जोड़ने को शुरू किया अभियान

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मसूरी में होम स्टे के कमरे में मृत मिली महिला इंजीनियर

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 16 जून
  • दून में चोरी में यूपी के गैंगस्टर समेत दो गिरफ्तार
  • कांग्रेस का अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यकों और महिलाओं पर अत्याचारों के खिलाफ उपवास
  • इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए हरिद्वार में दो जगह चिन्हित : महाराज
  • बस और बाइक की टक्कर, दिल्ली के युवक की मौत
  • विधायक मोहन सिंह मेहरा ने किया सड़क का उद्घाटन, ग्रामीणों ने ली भाजपा की सदस्यता
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.