Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • दोबारा नियुक्ति नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में आक्रोश
  • बागेश्वर

दोबारा नियुक्ति नहीं मिलने से अतिथि शिक्षकों में आक्रोश

RNS
RNS INDIA NEWS 19/11/2020
05 (23)

बागेश्वर। दोबारा नियुक्ति नहीं मिलने से जिले के अतिथि शिक्षकों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। विधायक चंदन राम दास को दिए ज्ञापन में कहा है कि आवेदन किए दो महीने बीत चुके हैं। इसके बावजूद नियुक्ति नहीं मिली है। उन्होंने अन्य जिलों की तर्ज पर जल्द नियुक्ति नहीं देने पर उग्र आंदोलन करने की चेतावनी भी दी है। बुधवार को अतिथि शिक्षक विधायक आवास पहुंचे, जहां उन्होंने ज्ञापन दिया। कहा कि 2015 से 2018 तक वे अतिथि शिक्षक के रूप में कार्यरत रहे। उन्होंने बताया कि इस वर्ष एक सितंबर से 17 सितंबर के बीच दोबारा नियुक्ति की विज्ञप्ति के बाद उन्होंने आवेदन दिए थे। दो महीने का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक काउंसलिग नहीं हुई है। कहा कि इधर विद्यालय भी खुल चुके हैं, लेकिन अतिथि शिक्षकों को नियुक्ति देने के बारे में गंभीरता से कार्य नहीं हो रहा है। उन्होंने बताया कि पिथौरागढ़, अल्मोड़ा, चमोली आदि जिलों में नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है, लेकिन जिले में अब भी इंतजार चल रहा है। कहा कि बच्चों के पठन-पाठन पर भी शिक्षकों की कमी का असर पड़ेगा। कोरोना संक्रमण के कारण लंबे समय से स्कूल बंद हैं। 10 और 12वीं की कक्षाएं संचालित हो रही हैं। यदि इस समय छात्र-छात्राओं को पढ़ाई नहीं हुई तो इसका असर उनके भविष्य पर पड़ेगा। उन्होंने स्कूलों में शिक्षकों की कमी और अतिथि शिक्षकों के हितों को देखते हुए जल्द नियुक्ति देने की मांग की। इस मौके पर कमला गढिय़ा, पूनम बिष्ट, विमला धपोला, भावना लोहनी, कन्हैया वर्मा, विनोद कर्नाटक, किशन नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: वन संपदा की तस्करी कर रहे दो अभियुक्तों को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार
Next: स्विफ्ट डिजायर में अवैध रूप से हरियार्णा मार्का की शराब की तस्करी कर रहे एक व्यक्ति को सल्ट पुलिस ने किया गिरफ्तार, वाहन सीज

Related Post

rns featured image new
  • बागेश्वर

चरस तस्करी में तीन साल का कठोर कारावास

RNS INDIA NEWS 14/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

हरियाली महोत्सव में चंदन-रुद्राक्ष समेत सैकड़ों पौधे रोपे, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

RNS INDIA NEWS 12/07/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बायोमेट्रिक हाजिरी में डॉक्टरों और कर्मचारियों की कोताही, प्राचार्य ने दे दी सख्त चेतावनी
  • टिहरी में शुरू हुआ साप्ताहिक विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर
  • हरेला पर्व पर उद्यान विभाग बांटेगा फलदार पौधे
  • एनएमसी मान्यता के लिए राजकीय मेडिकल कॉलेज की तैयारी तेज
  • एसएसजे विश्वविद्यालय में तीन दिवसीय पौधारोपण अभियान शुरू
  • पथरी में हत्या के गवाह के पिता को पिस्टल दिखाकर धमकाया, मुकदमा दर्ज
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.