Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मदरसों में पढ़ाए जाएंगे वेद और संस्कृत, बयान पर बवाल शुरू
  • हरिद्वार

मदरसों में पढ़ाए जाएंगे वेद और संस्कृत, बयान पर बवाल शुरू

RNS INDIA NEWS 28/10/2023
rns featured image new

रुड़की(आरएनएस)। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए पहुंचे थे। कासमी ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह केवल मुस्लिम समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि हर धर्म के मानने वाले लोगों के लिए आस्था की प्रतीक है। उत्तराखंड मदरसा बोर्ड अध्यक्ष मुफ्ती शमून कासमी ने दरगाह साबिर में जियारत कर देश उन्नति और शांति के लिए दुआ मांगी। उन्होंने कहा कि मदरसों में वेद और संस्कृत को भी पढ़ाया जाएगा। वहीं, इस बयान का जमीयत उलेमा हिंद ने विरोध किया है।
अध्यक्ष शमून कासमी लंढौरा स्थित एक अरबी मदरसे में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे। इसके बाद देर रात को वह कलियर दरगाह साबिर पाक में जियारत करने के लिए पहुंचे थे। कासमी ने कहा कि साबिर पाक की दरगाह केवल मुस्लिम समुदाय के लिए ही नहीं बल्कि हर धर्म के मानने वाले लोगों के लिए आस्था की प्रतीक है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अल्पसंख्यक वर्ग के लिए धरातल पर योजनाएं बनाकर विकास की राह खोल रहे हैं। वह उत्तराखंड में गाय, गंगा व हिमालय की रक्षा के लिए मुस्लिम समाज से अभियान चलवाएंगे और मदरसों में धार्मिक शिक्षा के साथ योग, वेद और भारतीय महापुरुषों की जीवनी को भी पढ़ाया जाएगा। वहीं, उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष के बयान पर उत्तराखंड जमीयत उलेमा ए हिंद कड़ा विरोध कर रही है।
जमीयत किसी भाषा और इल्म की विरोधी नहीं जमीयत उलेमा हिंद के प्रदेश अध्यक्ष मौलाना मुहम्मद आरिफ कासमी ने कहा कि उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के अध्यक्ष ने लंढौरा में जो बयान दिया है। उसमें उन्होंने संस्कृत और वेद को मदरसों के पाठ्यक्रम में शामिल करने की बात कही है। इसका कड़ा विरोध किया जाता है।
जमीयत किसी भाषा और इल्म की विरोधी नहीं है लेकिन अरबी मदरसों में संस्कृत और वेद की पढ़ाई को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस अवसर पर शायर अफजल मंगलौरी, शफक्कत अली, सनाउल्लाह गाजी, अनीस कस्सार, इमरान देशभक्त, अनीस आदि मौजूद रहे।

वेद और संस्कृत को किसी भी मदरसे पर थोपा नहीं जाएगा। उनका सिर्फ यही मकसद है कि मदरसे के बच्चों को सभी धर्मों के बारे में ज्ञान होना चाहिए। जो वेद और संस्कृत पढ़ना चाहेगा वह पढ़ सकता है। मदरसों में जांच में कोई भी अनियमितता पाई गई तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -शमून कासमी, अध्यक्ष, मदरसा बोर्ड उत्तराखंड

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राम राज्याभिषेक के साथ कर्नाटक खोला में रामलीला महोत्सव का समापन
Next: भूमाफिया ने आईएएस-आईपीएस समेत हाई प्रोफाइल को भी नहीं बख्‍शा, बेच डाली फर्जी तरीके से करोड़ों की जमीन

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

चेकिंग में भाग रहा बाइक चोर दबोचा, तीन चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

मनरेगा जांच में संविदा परिचालक को मजदूर दिखाकर भुगतान

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

आवासीय परियोजना में करोड़ों की धोखाधड़ी का आरोप, दो साझेदारों के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.