Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • बीमा पालिसी के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून

बीमा पालिसी के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/10/2023
rns featured image new

देहरादून(आरएनएस)।  बंद पड़ी बीमा पालिसी को सक्रिय कराते हुए उसके प्रीमियम का लाखों रुपये भुगतान दिलाने का झांसा देकर दून निवासी से तीस लाख रुपये की ठगी करने वाले गैंग के एक आरोपी को साइबर क्राइम थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बीमा लोकपाल, एनपीसीआई और आईआरडीएआई अफसर बनाकर यह ठगी की। गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की एसटीएफ तलाश कर रही है। एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि साइबर अपराधी आम जनता की गाढ़ी कमाई हड़पने के लिए कई तरीके अपनाते हैं। आईआरडीएआई, एनपीसीआई और बीमालोकपाल के नाम का उपयोग कर भी बंद पड़ी बीमा पालिसा का भुगतान दिलाने का झांसा देकर लोगों को चूना लगाते हैं। ऐसे एक मामले में उमेश चंद्र जोशी निवासी आशीर्वाद एंक्लेव बल्लूपुर ने केस दर्ज कराया। कहा कि उन्होंने एक बीमा पालिसी कराई थी। जिसका काफी समय से भुगतान नहीं कर पाए। आरोप है कि उनकी इस बीमा पालिसी की जानकारी जुटाकर साइबर ठगों ने पीड़ित को चूना लगाया। गुमराह किया कि उनकी बीमा पालिसी में जमा हुई रकम प्रीमियम समेत वापस की जानी है। इसके बाद पालिसी की पूरी मेच्योर राशि दिलाने का झांसा देकर पीड़ित से रकम जमा करवानी शुरू की। अलग-अलग झांसे देकर आरोपियों ने पीड़ित से अपने दिए बैंक खातों में करीब तीस लाख रुपये जमा करवा लिए। इतनी रकम साइबर ठगों के खाते में जमा करने के बाद पीड़ित को समझ आया कि उसके साथ साइबर धोखाधड़ी हो रही है। साइबर क्राइम थाने में केस दर्ज कर जांच की गई है। जांच में पता लगा कि साइबर ठगी में शामिल एक आरोपी नोएडा में मौजूद है। वहां दबिश देकर एसटीएफ टीम ने गौरव अग्रवाल (28) पुत्र विपिन अग्रवाल मूल निवासी काशीरामपुरा कॉलोनी थाना बड़ौत जिला बागपत हाल निवासी गोपाल अपार्टमेंट बेहरामपुर नोएडा को गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ में पता लग कि वह बीमा कंपनी के एजेंट बनकर लोगों से साइबर ठगी करते हैं। आरोपी देशभर में कई लोगों को इस तरह चूना लगा चुके हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट
Next: खाई में गिरी कार, चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.