Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • उत्तरकाशी
  • 15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट
  • उत्तरकाशी

15 नवंबर को भैया दूज पर बंद होंगे यमुनोत्री के कपाट

RNS INDIA NEWS 25/10/2023
rns featured image new

उत्तरकाशी(आरएनएस)। विश्व प्रसिद्ध यमुनोत्री मंदिर के कपाट आगामी 15 नवंबर को भैया दूज के मौके पर देश विदेश के आम श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ बंद कर दिए जाएंगे। भैयादूज पर सुबह ठीक 11 बजकर 57 मिनट पर विधिवत पूजा अर्चना और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ अभिजीत मुहूर्त पर धाम के कपाट बंद होंगे। जिसके बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ (खरसाली) में होंगे। मंगलवार को विजयदशमी के अवसर पर यमुनोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने विधिवत पूजा अर्चना के बाद कपाट बंद का शुभ मुहूर्त निकाला। यमुनोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष व एसडीएम मुकेश चंद रमोला तथा सचिव सुरेश उनियाल ने बताया कि मंगलवार को दशहरे के अवसर पर विधिवत रूप से यमुनोत्री के कपाट बंद किए जाने का मुहूर्त तय किया गया। पौराणिक परंपरानुसार, भैया दूज के पावन पर्व पर 15 नवंबर को सुबह 11 बजकर 57 मिनट पर अभिजीत मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ यमुनोत्री के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जायेंगे। जिसके बाद मां यमुना की डोली यमुनोत्री धाम से शनि देव की डोली की अगुवाई में अपने शीतकालीन प्रवास खुशीमठ के लिए प्रस्थान करेगी। यमुनोत्री धाम के कपाट बंद होने के बाद शीतकाल में छह माह तक मां यमुना की पूजा अर्चना उनके शीतकालीन प्रवास खुशीमठ में होगी तथा यहीं पर देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु शीतकाल में छह माह तक मां यमुना के दर्शन कर सकेंगे। मुहुर्त तय करने वालों में सचिव सुरेश उनियाल, श्री पंच पंडास समिति यमुनोत्री धाम के अध्यक्ष पुरुषोत्तम उनियाल, श्री केदार बद्री मंदिर समिति के सदस्य जयप्रकाश उनियाल, यमुनोत्री मंदिर समिति के पूर्व उपाध्यक्ष पवन उनियाल, मंदिर समिति के सदस्य अरविंद उनियाल, माँ यमुना शीतकालीन प्रवास खरसाली खुशीमठ मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद उनियाल मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नगर निगम का सफाई कर्मी अलकनंदा में डूबा
Next: बीमा पालिसी के नाम पर 30 लाख की ठगी का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तरकाशी

हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

पार्किंग नहीं होने से सेब ढुलान से बढ़ रहा किसानों का खर्च

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तरकाशी

अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर बीडीसी बैठक में हंगामा

RNS INDIA NEWS 18/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.