Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • प्लास्टिक लैम्पस फैक्ट्री अग्निकांड मामले में पांच पर हुआ मुकदमा दर्ज
  • ऊधम सिंह नगर

प्लास्टिक लैम्पस फैक्ट्री अग्निकांड मामले में पांच पर हुआ मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

रुद्रपुर। 11 माह पहले प्लास्टिक के लैंप बनाने की फैक्ट्री में अग्निकांड मामले में अनुसचिव के हस्तक्षेप के बाद एसएसपी को दिए गए आदेश पर पुलिस ने भमरौला-मलसी के पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोप था कि आरोपियों ने एक राय होकर भूमि पर कब्जा करने की नीयत से फैक्ट्री में आग लगायी। इससे प्रबंधन को डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ था। पुलिस कार्रवाई नहीं होने पर फैक्ट्री के एमडी ने शासन से न्याय की गुहार लगाई। मलसी स्थित फैमी इंडस्ट्रीज के एमडी महमूदी अंसारी ने बताया कि थाना रुद्रपुर की मलसी में उनका 600 गज का एक भूखंड है, जहां लंबे समय से प्लास्टिक लैंप बनाने की फैक्ट्री संचालित है। आरोप है कि उक्त भूमि पर भमरौला निवासी शमशेर सिंह, मनजीत सिंह, रजनीत सिंह, धर्मपाल सिंह और मलसी निवासी नवजोत सिंह उर्फ जोता जो कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। नाकाम रहने पर इन लोगों ने साजिश के तहत 13 दिसंबर 2019 की सुबह साढ़े चार बजे फैक्ट्री में आग लगा दी। घटना को दुर्घटना दिखाने का प्रयास भी किया गया, लेकिन जिस वक्त आग लगी उत्तराखंड और यूपी की विद्युत लाइन खराब पड़ी हुई थी। आग से फैक्ट्री में रखी कीमती मशीनों सहित सारा सामान जलकर राख हो गया था। अंसारी ने बताया कि इस अग्निकांड में डेढ़ करोड़ का नुकसान हुआ था। जिसकी तहरीर कोतवाली पुलिस को भी दी गई थी, लेकिन पुलिस कार्रवाई का इंतजार करते हुए कई माह बीत जाने के बाद शासन स्तर पर न्याय की गुहार लगाई। घटना के ग्यारह महीने बाद प्रदेश सरकार के अनुसचिव ज्योतिर्मय त्रिपाठी ने एसएसपी को मामले में कार्रवाई के लिये कहा। इस पर एसएसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों पर मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश। एसएसपी के आदेश के बाद कोतवाली पुलिस ने फैक्ट्री के एमडी महमूदी अंसारी की तहरीर पर सभी नामजद पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर तफ्तीश शुरू कर दी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डंपर अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से टकराया, एक की मौत, एक घायल
Next: आतिशबाजी के कारण आईएमए केवि शिक्षक के घर लगी आग

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सफाई कर्मियों ने सरकार पर लगाया वादाखिलाफी का आरोप

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मंत्री बहुगुणा ने समस्याएं सुन अफसरों को दिए समाधान के निर्देश

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.