Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • डंपर अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से टकराया, एक की मौत, एक घायल
  • नैनीताल

डंपर अनियंत्रित होकर खड़े वाहन से टकराया, एक की मौत, एक घायल

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

नैनीताल। रानीखेत-खैरना मोटर मार्ग स्थित भुजान के समीप पातली में शनिवार देर शाम एक डंपर अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े डंपर से टकरा गया। हादसे में डंपर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें सीएचसी खैरना ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। जबकि हादसे में घायल चालक को हायर सेंटर रेफर कर दिया है। वहीं दोनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात रात एक बजे तक बाधित रहा। जानकारी के अनुसार चालक मोहित खनायत निवासी भुजान डंपर यूके04सीबी-2307 लेकर मल्ला पातली से खैरना जा रहा था। इस बीच डंपर पातली में अनियंत्रित होकर सडक़ किनारे खड़े एक अन्य डंपर संख्या यूके04सीबी-2080 से टकरा गया। हादसे में चालक मोहित और उसमें सवार नीरज नेगी (26) पुत्र बची सिंह नेगी मल्ला पातली गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मशक्कत से वाहन में फंसे दोनों युवकों को बमुश्किल बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने 108 की मदद से दोनों को सीएचसी खैरना भेजा। जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। जबकि चालक मोहित की स्थिति गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार के बाद हल्द्वानी रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर पट्टी पटवारी गिरीश कुमार, वीएन आर्य, केएस कनवाल प्रशासनिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा। इस दौरान मार्ग पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। इसके बाद रात एक बजे बाद यातायात सुचारू किया जा सका।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कोरोना पॉजिटिव निकलने पर एसडीएम परिवार सहित हुए होम आइसोलेट
Next: प्लास्टिक लैम्पस फैक्ट्री अग्निकांड मामले में पांच पर हुआ मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.