Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • दो युवकों से सवा लाख की स्मैक बरामद
  • अल्मोड़ा

दो युवकों से सवा लाख की स्मैक बरामद

RNS INDIA NEWS 01/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में पुलिस और एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने दो युवकों से सवा लाख कीमत की 14.29 ग्राम स्मैक बरामद की है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी रामचन्द्र राजगुरु के निर्देश पर जनपद की पुलिस नशे के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी, बिक्री करने वाले नशा तस्करों पर कड़ी कार्यवाही कर रही है। क्षेत्राधिकारी अल्मोड़ा, ऑपेरशन विमल प्रसाद के नेतृत्व, पर्यवेक्षण में जनपद की एसओजी/एएनटीएफ की संयुक्त टीम व कोतवाली अल्मोड़ा पुलिस द्वारा शनिवार 30 सितम्बर को लोधिया बैरियर से क्वारब की तरफ चेकिंग के दौरान वाहन स्कूटी संख्या यूके01ए-8001 में सवार अभियुक्त पीयूष नयाल (25 वर्ष) पुत्र महिपाल सिंह, निवासी न्यू इन्द्रा कालोनी खत्याड़ी के कब्जे से 6.85 ग्राम स्मैक तथा अभियुक्त भूपेन्द्र सिंह (25 वर्ष) पुत्र राजेन्द्र सिंह, निवासी ग्राम पाखुड़ा, हवालबाग, हाल निवासी निकट बेस अस्पताल अल्मोड़ा के कब्जे से 7.44 ग्राम स्मैक बरामद की है। दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर स्मैक तस्करी में प्रयुक्त वाहन स्कूटी को सीज करते हुए कोतवाली अल्मोड़ा में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत एफआईआर पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई है। पूछताछ में अभियुक्तगणों ने स्मैक हल्द्वानी से एक व्यक्ति से खरीद कर लाना बताया गया है जिसे वह ऊँचे दामों में पहाड़ी क्षेत्रों में बेचकर लाभ कमाने के उद्देश्य से ला रहे थे। विवेचना के दौरान उक्त तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी। यहाँ पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सौरभ कुमार भारती प्रभारी एएनटीएफ, उपनिरीक्षक दिनेश सिंह परिहार प्रभारी चौकी धारानौला, कांस्टेबल राकेश भट्ट, कांस्टेबल राजेश भट्ट, कांस्टेबल मो यामीन शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आईओएल में चलाया स्वच्छता अभियान
Next: ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.