Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • आईओएल में चलाया स्वच्छता अभियान
  • देहरादून

आईओएल में चलाया स्वच्छता अभियान

RNS INDIA NEWS 01/10/2023
rns featured image new

देहरादून। रविवार को भारत सरकार रक्षा मंत्रालय के उपक्रम इंडिया आप्‍टेल लिमिटेट में ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के तहत यहां के आवासीय परिसर में सफाई अभियान चलाया गया। स्वच्छता अभियान की शुरुआत आईओएल भवन से की गई। इस अवसर पर समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी ‘देशव्यापी स्वच्छता अभियान’ में शामिल हुए और परिसर के अलावा सभी कार्यालयों में भी स्वच्छता अभियान चलाया गया।
स्‍वच्‍छता अभियान की शुरूआत इंडिया आप्‍टेल लिमिटेड के अध्‍यक्ष एवं प्रबंध निदेशक जी सी अग्निहोत्री के द्वारा घास काटने के साथ की गई। इस के पश्‍चात सभी अधिकारियों व कमर्चारियों ने घास काट कर पूरे परिसर को साफ किया और जगह जगह बिखरा हुआ कूड़ा एकत्र कर उसका निष्पादन किया। इसके पश्‍चात वहां उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्‍बोधित करते हुए अग्निहोत्री ने कहा कि स्वच्छता को अपने जीवन का हिस्सा बनाएं, तभी हम अपने संस्‍थान को स्वच्छ और समृद्ध बना सकते हैं। स्वच्छता के लिए हमें कहीं दूर जाकर कार्य करने की आवश्यकता नहीं है, अपितु हमें अपने अपने आस-पास ही स्वच्छता के लिए एक दृष्टिकोण बनाना होगा। उन्होंने इस अवसर पर इंडिया आप्‍टेल लिमिटेड के विषय में कर्मचारियों और अधिकारियों को जानकारी भी दी। इस अवसर पर आयुध निर्माणी देहरादून जो कि इंडिया आप्‍टेल लिमिटेड की एक ईकाई है के महाप्रबंधक रणधीर कुमार सिन्‍हा ने कहा कि हमें एक बार फिर से स्वच्छ भारत अभियान को एक ऊंचे स्तर पर ले जाने के लिए प्रेरणा प्राप्त हुई है। हम अपने चारों ओर स्वच्छता के लिए नए आयाम विकसित कर सकते हैं। उन्‍होंने आवासीय परिसर के लिए भविष्‍य में की जाने वाले योजनाओं की जानकारी दी। इस अवसर पर आप्‍टो इलेक्‍टानिक फैक्‍टी के महाप्रबंधक विपुल सिन्‍हा समेत सभी अधिकारी, कर्मचारी, यूनियन व एसोशियेशन के पदाधिकारी मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीन नाबालिगों से चोरी की 02 मोटरसाइकिल बरामद
Next: दो युवकों से सवा लाख की स्मैक बरामद

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.