Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित
  • अल्मोड़ा

‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 01/10/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। महात्मा गांधी जयंती तथा लाल बहादुर शास्त्री के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित ‘‘स्वच्छता ही सेवा‘‘ कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला प्रशासन, खेल विभाग एवं स्वजल के संयुक्त तत्वाधान में रविवार को गाँधी पार्क चौघानपाटा में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान ओपन महिला वर्ग (7 किलोमीटर) तथा ओपन पुरुष वर्ग (10 किमी ) की क्रॉस कंट्री दौड़ का भी आयोजन किया गया जिसे जिलाधिकारी विनीत तोमर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी विनीत तोमर ने सभी प्रतिभागियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों को स्वच्छता की शपथ दिलाई। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। उन्होंने महात्मा गांधी के स्वच्छता ही सेवा विचार पर सभी को संबोधित किया तथा सभी से अपने आस पास साफ सफाई करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जितने हम स्वच्छता के प्रति जागरूक होंगे, उतना ही बीमारियों से दूर रहेंगे तथा एक स्वच्छ समाज का निर्माण करेंगे। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर से चले इस स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत आज जनपद की सभी ग्राम पंचायतों एवं सभी नगरीय क्षेत्रों में भी यह स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, उन्होंने सभी आमजन से इस स्वच्छता कार्यक्रम में बढ़चढकर भागीदारी करने की अपील की। तत्पश्चात जिलाधिकारी ने स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत जनपद के विद्यालयों में आयोजित निबन्ध, कविता, पोस्टर, स्लोगन प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय श्रेणी में चयनित विद्यालयों को प्रमाण पत्र का वितरण किया। इसके उपरान्त स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2023 के अन्तर्गत 06 ग्राम पंचायतों के ग्राम प्रधानों को ओ.डी.एफ. प्लस सम्मान पत्र वितरित किये गए। इसके बाद जिलाधिकारी ने क्रॉस कंट्री दौड़ में शानदार प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
क्रॉस कंट्री दौड़ महिला वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः मीनाक्षी बिष्ट, भावना बिष्ट तथा दीपिका बिष्ट ने प्राप्त किया। पुरुष ओपन वर्ग में प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान क्रमशः दीपक गोस्वामी, सागर सिंह बिष्ट तथा योगेश सिंह ने प्राप्त किया। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोंडे, परियोजना निदेशक पुष्पेंद्र सिंह, जिला क्रीड़ा अधिकारी अरुण बंग्याल, ईओ नगरपालिका भारत त्रिपाठी समेत अन्य वरिष्ठ नागरिक, प्रतिभागी एवं अन्य उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दो युवकों से सवा लाख की स्मैक बरामद
Next: हरकी पैड़ी पर चलाया स्वच्छता अभियान

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
alm 01_11zon
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड

उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश
  • आयरिश पुल के निकट मिले युवक के शव के मामले में मुकदमा दर्ज
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.