Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • सिलेंडर धमाके के दौरान घायल हुए पुलिस जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
  • हरिद्वार

सिलेंडर धमाके के दौरान घायल हुए पुलिस जवान ने उपचार के दौरान दम तोड़ा

RNS INDIA NEWS 15/11/2020
rns featured image new

रुडकी। दस दिन पूर्व मैन बाजार स्थित बालाजी स्वीट्स शॉप में हुए धमाके के दौरान घायल हुए उत्तराखंड पुलिस के जवान ने दिल्ली में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक एसपी क्राइम का गर्नर था। हादसे में मरने वालों की संख्या अब दो हो गई है, जबकि कई लोगों का अब भी उपचार चल रहा है।
गत सात नवंबर की दोपहर को मेन बाजार स्थित श्री बालाजी स्वीट्स शॉप में सिलेंडर में रिफिलिंग के समय बड़ा धमाका हुआ था। हादसे में करीब 28 लोग घायल हो गए थे। जबकि एक घायल की उसी दिन अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई थी। घायलों को विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया था। अत्याधिक गंभीर घायल लोगों को देहरादून स्थित हायर सेंटर भेजा गया था जहां से तीन लोगों को दिल्ली रेफर किया गया था। विस्फोट वाले दिन कोतवाली क्षेत्र के गांव थीथकी कवायदपुर निवासी पंकज कश्यप भी घायल हुआ था। पंकज कश्यप उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पद पर तैनात था तथा वर्तमान में वह देहरादून में तैनात एसपी क्राइम का गर्नर तैनात था। वह अपनी गर्भवती पत्नी को देखने के लिए वह एक सप्ताह की छुट्टी लेकर घर आया था।
घटना के दिन वह अपने अन्य परिजनों के साथ बाजार में खरीदारी करने के लिए पहुंचा था जहां पर अचानक वह हादसे की चपेट में आ गया। घायल को पहले देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल में रेफर किया गया। लेकिन उसकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया। जहां शनिवार की शाम उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। वहीं दिल्ली पुलिस ने स्थानीय पुलिस से संपर्क कर दर्ज मुकदमे से संबंधित दस्तावेज मांगे। मंगलौर कोतवाली का प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारी हिमांशु कुमार वर्मा ने बताया कि दिल्ली पुलिस को प्रथम सूचना रिपोर्ट की प्रतिलिपि उपलब्ध करा दी गई है। उसी के आधार पर शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। इसके बाद शव को पंकज के गांव ले जाया जाएगा जहां पर धार्मिक रीति रिवाज के अनुसार उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। मिठाई की दुकान में हुए विस्फोट में कुछ घायलों हालत अभी चिंताजनक बनी हुई है।

हलवाई की दुकान पर सिलेंडर फटने से 11 लोग घायल

शेयर करें..

Post navigation

Previous: दहेज हत्या में पति सहित 6 पर केस दर्ज
Next: ग्राहक बुलाने को लेकर हुई मारपीट में चार घायल

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

नगर पंचायत ने अमर जवान चौक पर लगाया ठंडे पानी का टैंकर

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

होम स्टे दिलाने के नाम पर योगाचार्य से 70 हजार रुपये हड़पे

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिल्ली-जयपुर जा रही वोल्वो बस में लगी आग, 32 यात्री सुरक्षित

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.