Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बाल्य देखभाल अवकाश लेने पर नहीं होगी वेतन कटौती
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

बाल्य देखभाल अवकाश लेने पर नहीं होगी वेतन कटौती

RNS INDIA NEWS 25/09/2023
rns featured image new

देहरादून। बाल्य देखभाल अवकाश लेने वाले कर्मचारियों के वेतन से अब किसी भी तरह की कोई कटौती नहीं होगी। सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व की व्यवस्था लागू करने का आश्वासन दिया था। इस पर सोमवार को आदेश जारी हो गया। सचिवालय संघ की ओर से लगातार बाल्य देखभाल अवकाश को लेकर एक जून 2023 को किए गए आदेश का विरोध किया जा रहा था। राज्य के अन्य सभी कर्मचारी संगठन भी विरोध कर रहे थे। आदेश में नई व्यवस्था कर दी गई थी। इसके तहत एक साल की सीसीएल लेने के बाद भविष्य में दोबारा सीसीएल लेने पर सिर्फ 80 प्रतिशत ही वेतन भुगतान का प्रावधान किया गया था। कर्मचारी संगठन इसे पूर्व की भांति शत प्रतिशत किए जाने को लेकर दबाव बनाए हुए थे। सचिवालय संघ के शपथ ग्रहण समारोह में सीएम धामी के सामने भी इस मुद्दे को उठाया गया था। सीएम ने सार्वजनिक तौर पर सीसीएल में पूर्व की व्यवस्था लागू कराने का ऐलान किया था। इसके बाद सोमवार को वित्त विभाग की ओर से विधिवत आदेश लागू कर दिया गया है। अब सरकारी महिला कर्मचारियों, एकल अभिभावक को सीसीएल लेने पर पूरा वेतन मिलेगा। आदेश जारी होने के बाद सचिवालय संघ अध्यक्ष सुनील लखेड़ा, उपाध्यक्ष जीतमणी पैन्यूली, महासचिव राकेश जोशी ने मुख्यमंत्री का आभार जताया। पदाधिकारियों ने कहा कि ये पहला मौका है, जब सीएम की ओर से एक साथ कर्मचारियों की कई मांगों को पूरा करने के ऐलान किया। सीएम की ओर से दिए गए आश्वासन पर इतनी जल्दी कार्रवाई के रूप में आदेश भी जारी हो गया है। आभार जताने वालों में नीता जयराज, पूनम जोशी, आंचल सिंह, वंदना असवाल, रानी शर्मा, सुनीता टम्टा, बबीता ममता, मंजू आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मनचौड़ा में गैस की गाड़ी पहुँचाने पर ग्रामीणों ने जताया विधायक रेखा आर्य का आभार
Next: ज्योली में चल रहे स्काउट गाइड के शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने की शिरकत

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शिरगूल देवता के दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

सैलानियों से गुलजार हुआ चकराता, पर्यटन कारोबार में आई रौनक

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.