Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • भाजपा राज में सभी वर्गों का हो रहा विकास: अग्रवाल
  • देहरादून

भाजपा राज में सभी वर्गों का हो रहा विकास: अग्रवाल

RNS INDIA NEWS 23/09/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि तेजी से हो रहे विकास कार्यों की बदौलत ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र अब नगर जैसे बन गए हैं। उनके लिए जनता सर्वोपरि है। भाजपा सरकार सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रही है। शनिवार को गुमानीवाला में आयोजित एक कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने किया। कहा कि उनसे पूर्व रहे जनप्रतिनिधियों ने ग्रामीणों की कभी सुध नहीं ली। यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव रहता था। मगर, पिछले साढ़े 16 वर्षों में ग्रामीणों की समस्याओं का निस्तारण हुआ। यही कारण है कि ऋषिकेश विधानसभा के ग्रामीण क्षेत्र अब नगर के क्षेत्रों की भांति ही नजर आते हैं। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना से कार्य करते है, उन्हीं से प्रेरित होकर धामी सरकार भी इसी भावना से प्रदेश और विधायक अपने क्षेत्रों में काम कर रहे हैं। कोई भी वर्ग विकास कार्यों से अछूता नहीं रहेगा। उन्होंने गुमानीवाला में शहीद हमीर पोखरियाल के घर के समीप भट्टोवाला रोड, नंदा देवी कॉलोनी तथा कुंजापुरी कॉलोनी में 100 स्ट्रीट लाइट लगवाने की घोषणा की। मौके पर ब्लॉक प्रमुख भगवान सिंह पोखरियाल, मंडल अध्यक्ष दिनेश पयाल, प्रधान दीपिका व्यास, समाजसेवी मानवेन्द्र कंडारी, सन्दीप कुड़ियाल, जयेंद्र पोखरियाल, पार्षद वीरेंद्र रमोला, विजेंद्र मोंगा आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: एक किलो चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार
Next: चार्टन लॉज में भरभराकर गिरा दो मंजिला मकान, आसपास के मकानों में भी आईं दरारें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.