Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • चौंसली से रौनडाल को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल
  • अल्मोड़ा

चौंसली से रौनडाल को जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल

RNS INDIA NEWS 22/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। चौसली से डोबा, जूड़, जोगियाढूंगा, सरना, बलम, सिद्धपुर, रैंगल, ढटवालगॉव, रौन, डाल गाँवों को जोड़ती हुई लगभग 6 किलोमीटर की सड़क बहुत ही खस्ताहाल स्थिति में है। रोड में जगह-जगह बहुत गहरे गड्ढे हैं जिससे दोपहिया और चौपहिया वाहन का इस सड़क पर चलना अत्यंत कठिन है। इस सड़क का निर्माण सन 2017-18 में हुआ था। लगभग एक साल बाद ही रोड की दुर्दशा प्रारंभ हो गई थी और आज स्थिति यह है कि बरसात में ही नहीं अपितु सामान्य दिनों में भी यहां से गाड़ी ले जा पाना संभव नहीं है। विदित हो कि यह रोड शीतलाखेत और खूट के लिए एक अच्छा शॉर्टकट बाईपास हो सकती थी। कुछ दिनों पहले क्वारब पुल बंद हो जाने के कारण इसी रोड ने हल्द्वानी से काकड़ीघाट होते अल्मोड़ा जाने के लिये एक बाईपास का काम किया था। लेकिन उस दिन की स्थिति भी बहुत खराब थी इसमें कई वाहन फंस गए थे और चालकों को वाहन चलाने में बड़ी दिक्कत आ रही थी। इस मार्ग पर वाहन चलाना जान को जोखिम में डालना है कभी भी कोई अप्रिय घटना इस रोड में हो सकती है। अब देखने वाली बात यह है कि कब सम्बन्धित विभाग इसका संज्ञान लेता है। खस्ताहाल सड़कें मरम्मत की राह ताक रही हैं, जर्जर हो चुकी गड्ढा युक्त सड़के ग्रामवासियों की राह मुश्किल कर रही हैं ग्रामवासियों को बरसात के बाद बदहाल सड़के लोगों के लिए मुसीबत बन रही है, बदहाल सड़क के चलते पर आए दिन हादसे हो रहे हैं जहां लोग जख्मी हो रहे है, लेकिन सड़कों की तस्वीर सुधरने के बजाय समय के साथ और खराब हो गई है। बदहाल सड़क को ठीक करने के लिए स्थानीय लोग भी कई बार धरना प्रदर्शन कर सरकार और जिला प्रशासन को जागने का काम किया लेकिन प्रशासन और विभाग किसी हादसे का इंतजार कर रहा है, बड़े बड़े गड्ढों में हिचकोले खाना लोगों की मजबूरी बन चुकी है। मामूली बारिश में जलमग्न सड़कों से गुजरने पर कई बार दोपहिया और चौपहिया वाहन चालक संतुलन खो बैठते हैं, सड़क भी कई जगह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है जहाँ कई सालों से सड़कों की मरम्मत नहीं हुई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नैनीताल जनपद के छात्र-छात्राओं ने जीआईसी हवालबाग की अटल टिंकरिंग लैब का किया भ्रमण
Next: मुख्यमंत्री ने किया सचिवालय एथलेटिक्स एण्ड फिटनेस क्लब की पत्रिका का विमोचन

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

लोक कलाकारों की समस्याओं पर मंथन, मानदेय वृद्धि और लंबित भुगतान जल्द जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 10 जुलाई
  • चढ़ावे में हेराफेरी के आरोपी का पूरा चिट्ठा खंगालने में जुटी पुलिस
  • स्मार्ट मीटर का विरोध करने पर कांग्रेसी नेता पर केस दर्ज
  • आशाओं ने 18 हजार वेतन और राज्य कर्मचारी का दर्जा मांगा
  • एसएसबी महानिरीक्षक ने किया अल्मोड़ा क्षेत्रक मुख्यालय का वार्षिक निरीक्षण
  • 20 एवं 25 सूत्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण लक्ष्य पूर्ति के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.