Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कृषि नवाचार पर राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबन्ध अकादमी हैदराबाद एवं वीपीकेएएस अल्मोड़ा के बीच समझौता
  • अल्मोड़ा

कृषि नवाचार पर राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबन्ध अकादमी हैदराबाद एवं वीपीकेएएस अल्मोड़ा के बीच समझौता

RNS INDIA NEWS 12/09/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। भारत में कृषि नवाचार और उद्यमशीलता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग एवं राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक, भारत सरकार के सहयोग से स्थापित कृषि में उद्यमिता के नवाचार विकास हेतु संगठन भाकृअनुप-राष्ट्रीय कृषि अनुसंधान प्रबन्ध अकादमी राजेन्द्रनगर, हैदराबाद, तेलंगाना एवं वीपीकेएएस, अल्मोड़ा के बीच समझौता ज्ञापन पर 23 अगस्त 2023 को ए-आइडिया के अध्यक्ष डा. श्रीनिवास राव एवं भाकृअनुप-वि.प.कृ.अनु.सं., अल्मोड़ा के निदेशक डा.लक्ष्मी कान्त द्वारा हस्ताक्षर किए गए। ए-आइडिया, अपनी स्थापना के बाद से ही क्षमता निर्माण, इनक्यूबेशन सर्विसेज, बिजनेस सपोर्ट सर्विसेज, टेक्नोलॉजी पोर्टफोलियो मैनेजमेंट और रेगुलेटरी सिस्टम के क्षेत्र में सेवाएं दे रहा है, जिसका मुख्य उद्देश्य उद्यमी, नवप्रवर्तक, उत्साही, अपने प्रारंभिक चरण/ छोटे व्यवसायों को आकार देने, बढ़ावा देने और विकसित करने में इनक्यूबेशन और त्वरण सहायता सेवाएं प्रदान करना है, जबकि भाकृअनुप-विपकृअनुसं, अल्मोड़ा प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण और कुशल उपयोग, मूल्य संवर्धन के लिए फसल कटाई के बाद की प्रौद्योगिकियों के विकास और प्रौद्योगिकी के प्रसार पर जोर देने के साथ महत्वपूर्ण पर्वतीय फसलों की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए बुनियादी, रणनीतिक और अनुकूली अनुसंधान के साथ पर्वतीय कृषि पर क्षमता निर्माण करता है और इसकी कई प्रौद्योगिकियाँ देश के अन्य हिस्सों में भी लोकप्रिय हैं।
समझौते के अर्न्तगत दोनों संगठनों के मध्य कृषि स्टार्टअप, मूल्यवर्धन सेवाओं, सह-नेटवर्किग से सम्बन्धित कार्यक्रमों/गतिविधियों के आयोजन पर सहमति व्यक्त की गई तथा यह सुविधा भाकृअनुप-वि.प.कृ.अनु.सं., अल्मोड़ा के एक विशेषज्ञ की देखरेख में उन लोगों को दी जाएगी, जो इसका लाभ उठाना चाहते है। आशा है कि यह समझौता अपने उद्देश्य कृषि एवं संबद्ध क्षेत्रों में उद्यमिता प्रचार-प्रसार करने में सहायक होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नन्दादेवी मेले के दौरान दोपहिया वाहनों के लिए सड़क खुली रखने को दिया ज्ञापन
Next: रोजगार की मांग को योग प्रशिक्षितों ने दिया धरना

Related Post

rns featured image new
  • अल्मोड़ा

नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

चार माह से नहीं हुई बोर्ड बैठक, पार्षदों ने जताई नाराजगी; महापौर को सौंपा ज्ञापन

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-20 at 16.10.51_11zon
  • अल्मोड़ा

नए जिला कार्यालय के उद्घाटन के साथ यूकेडी ने किया संगठन विस्तार

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.