Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रोडवेज कर्मचारियों से होगी 100 करोड़ की रिकवरी
  • उत्तराखंड

रोडवेज कर्मचारियों से होगी 100 करोड़ की रिकवरी

RNS INDIA NEWS 13/11/2020
rns featured image new

देहरादून। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते देश भर में लॉकडाउन लागू किया गया था। वहीं, देशभर में लागू लॉकडाउन के चलते यातायात ठप हो गया था। ऐसे में परिवहन निगम को करोड़ों का घाटा हुआ है। वहीं दूसरी तरफ, अब प्रबंधन व कर्मचारी भी परिवहन निगम को घाटे में ले जा रहे हैं। दरअसल, स्पेशल ऑडिट में खुलासा हुआ है कि पिछले 7 साल में करीब 1300 कर्मचारियों को गलत वेतन और एसीपी देने से रोडवेज निगम को करीब 100 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बोझ पड़ा है। गौरतलब है कि रोडवेज में करीब डेढ़ साल पहले एसीपी घपले का मामला सामने आया था। जिसके बाद गलत एसीपी हटाकर रोडवेज मुख्यालय ने 15 अधिकारियों और कार्यशाला के 400 कर्मचारियों से रिकवरी के आदेश पिछले महीने ही जारी कर दिए थे। इसके साथ ही विभिन्न प्रशासनिक और डिपो दफ्तर के शेष 900 कार्मिकों से रिकवरी के लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। हालांकि, गलत वेतन और एसीपी के चलते हुए घाटे में मुख्यालय के कई बड़े अधिकारियों पर 18 से 20 लाख रुपए तक की रिकवरी सामने आ रही है। परिवहन मुख्यालय को ऑडिट रिपोर्ट मिलने के बाद अब सभी 1300 कार्मिकों का गलत एसीपी के चलते हो रहे लाभ को हटाकर पुराने वेतन पर भेजने के आदेश भी दे दिए गए हैं। वेतन कम होने व रिकवरी को लेकर अब अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हडक़ंप मच गया है। मिली जानकारी के अनुसार कर्मचारी गलत एसीपी का लाभ 2013 से ले रहे थे। जिससे हर महीने रोडवेज को करीब 2 करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लग रहा था। वही, प्रबंध निदेशक रोडवेज रणवीर सिंह चौहान ने बताया कि ऑडिट रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि पिछले 7 साल से करीब 1300 कार्मिक गलत एसीपी का लाभ उठा रहे थे। इसके साथ ही मुख्यालय सहित प्रशासनिक दफ्तरों व डिपो कार्यालय में 900 कार्मिक ऐसे हैं, जिन्हें बढ़ाकर वेतन दिए जाने की बात सामने आयी है। ऐसे में जिन कर्मचारियों को गलत एसीपी मिल रही थी, उन्हें संशोधित करने के साथ ही रिकवरी के आदेश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: फॉरेस्ट गार्ड भर्ती परीक्षा के रिजल्ट पर लगा ब्रेक
Next: ढाई किलोग्राम चरस के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
  • यूकेएसएसएससी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न कराने को पुलिस रही अलर्ट, केंद्रों पर कड़ी निगरानी
  • खनन के विरोध में नदी में उतरे ग्रामीण, खुदाई मशीन रुकवाई
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.