Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • जखोली प्रमुख ने किया मेरा गांव मेरी सड़क का शिलान्यास
  • उत्तराखंड

जखोली प्रमुख ने किया मेरा गांव मेरी सड़क का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 28/08/2023
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। विकासखण्ड जखोली प्रमुख प्रदीप थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अन्तर्गत डांगी बांगर के परखाल तौक में 34.73 लाख रुपए की लागत से स्वीकृत सड़क का शिलान्यास किया है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों को सड़क की सौगात देते हुए क्षेत्र के विकास में एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया है। प्रमुख जखोली प्रदीप थपलियाल ने मेरा गांव मेरी सड़क योजना के अंतर्गत जनपद रुद्रप्रयाग में इस वित्तीय वर्ष में स्वीकृत पहली सड़क का शिलान्यास करते हुए कहा कि लोनिवि व पीएमजीएसवाई की परिधि से बाहर के सम्पर्क विहीन गांवों को सड़क से जोड़ने का काम ग्राम्य विकास विभाग के प्रयास से किया जायेगा। उन्होंने कहा कि अभी विकासखण्ड जखोली के जो गांव सड़क से वंचित हैं,उन गांवों को इस प्रकार की सड़कों से जोड़ने के लिए ग्राम पंचायतों से प्रस्ताव मांगे जायेंगे और उन्हें प्राथमिकता के आधार पर मेरा गांव मेरी सड़क योजना से लाभान्वित किया जायेगा। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्रधान संध्या देवी ने ब्लाक प्रमुख प्रदीप थपलियाल का स्वागत एवं आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है। कार्यक्रम में खंड विकास अधिकारी दिनेश प्रसाद मैठाणी,सुरेंद्र कोहली,अवर अभियंता पंकज राणा,मनरेगा सहायक जितेंद्र बेरवाण,सुशील रतूड़ी,मुकेश भट्ट,पूर्व प्रधान नवीन सेमवाल, प्रधान खोड़ प्रदीप राणा,प्रधान मथयगांव सज्जन सिंह नेगी,प्रधान प्रतिनिधि डांगी ओमप्रकाश ध्यानी,प्रधान प्रतिनिधि मंगल सिंह नेगी, प्रधान प्रतिनिधि कैलाश बैरवाण,पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष आलोक नेगी,क्षेपंस आनंद रौथाण, सभासद संजय रावत आदि लोग उपस्थित थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: अगस्त्यमुनि में हुआ जिला योगासन प्रतियोगिता का आयोजन
Next: बैठक में शिक्षकों ने की यथाशीघ्र पदोन्नित की मांग

Related Post

weather image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड में तीन दिन मौसम का अलर्ट, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं की संभावना

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-13 at 18.54.51
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की मौजूदगी में आईएमए की पासिंग आउट परेड संपन्न, 515 कैडेट बने सैन्य अधिकारी

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.