Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के विरोध में जताया आक्रोश
  • अल्मोड़ा

अतिक्रमण के विरुद्ध की जा रही कार्यवाही के विरोध में जताया आक्रोश

RNS INDIA NEWS 27/08/2023
rns featured image new

अल्मोड़ा। लोक निर्माण विभाग द्वारा कर्बला से लेकर सिकुड़ा बैण्ड तक चिन्हित किए गए अतिक्रमण के विरुद्ध क्षेत्रीय जनता में आक्रोश व्याप्त है। धारानौला स्थित एक होटल में आयोजित बैठक में क्षेत्र के भवन व दुकान स्वामियों ने भागीदारी की। बैठक में अध्यक्षता करते हुए आनंद सतवाल ने कहा कि, विभाग का यह निर्णय जनता के लिए बेहद घातक साबित होगा। सैकड़ों लोग बेघर हो जाएंगे तथा सैकड़ों लोगों को अपनी रोजी-रोटी से साथ धोना पड़ेगा। बिशन बिष्ट ने कहा कि, यह सैकड़ों परिवारों के अस्तित्व का सवाल है। यदि यह कारवाई अमल में लाई जाती है तो सैकड़ों परिवार सड़क पर आ जाएंगे। गिरीश खोलिया ने कहा कि, प्रांतीय खण्ड द्वारा मौखिक रूप से हाईकोर्ट के आदेश के क्रम में यह कार्यवाही अमल में लाई जा रही है। सभी पीड़ित परिवार 28 अगस्त को प्रांतीय खण्ड जाकर न्यायालय का आदेश मांगेंगे तथा इसके बाद आवश्यकता पड़ने पर न्यायालय का रुख किया जायेगा। गोकुल मेहता ने इस कार्यवाही को अन्याय पूर्ण बताया। मनोज सनवाल ने कहा कि इस समस्या का समाधान निकालना जरूरी है, इसके लिए सभी को मिलकर कदम उठाना होगा। बैठक में बलवंत सिंह, मनीष पाण्डे, शशि शेखर, दीपक डालाकोटी आदि ने भी विचार व्यक्त किये। इस अवसर पर जीवन बिष्ट, राजेन्द्र बिष्ट, भैरव दत्त जोशी, गणेश सिंह, सुदर्शन सिंह, अमर सिंह मेहरा, बालम बोरा, नरेन्द्र सिंह परिया, राजीव बिष्ट, सोनू मेहता सहित 200 से अधिक लोग मौजूद रहे। इस मौके पर संघर्ष समिति का गठन किया गया तथा 28 अगस्त को पुन: एक बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रक्षाबंधन पर्व 31 अगस्त को ही मनाने का आह्वान
Next: सामाजिक विज्ञान में सांख्यिकी के प्रयोग नवागंतुक शोधार्थियों के लिए अहम: प्रो भीमा मनराल

Related Post

IMG-20260622-WA0004_11zon
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
mahesh nayal
  • अल्मोड़ा

मुख्यमंत्री का जनसंपर्क अभियान और शहीदों के प्रति सम्मान प्रदेश के लिए प्रेरणास्रोत : महेश नयाल

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • अल्मोड़ा

कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने किया कठपुड़िया-कलोड़िया मोटर मार्ग का शिलान्यास

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
  • रिखाड़ी–वाछम मोटर मार्ग के घटिया डामरीकरण पर गुस्सा
  • अल्मोड़ा में हॉफ मैराथन आयोजन का प्रस्ताव, युवाओं को खेलों से जोड़ने पर जोर
  • चाई ग्रामोत्सव का रंगारंग आगाज, लोक संस्कृति से सराबोर हुआ गांव
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.