Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • गंगानगर में जलभराव पर निगम में हंगामा
  • देहरादून

गंगानगर में जलभराव पर निगम में हंगामा

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। गंगानगर में 15 दिन बाद भी बरसाती पानी की निकासी नहीं होने पर लोगों ने हंगामा कर दिया। प्रभावित परिवार शनिवार को नगर निगम में प्रदर्शन करते हुए बाढ़ सुरक्षा की समीक्षा बैठक में पहुंच गए। उन्होंने जल निकासी और राहत कार्यों में लापरवाही का आरोप लगाते हुए मेयर और निगम के अधिकारियों के सामने ही उनके खिलाफ नारे लगाने शुरू कर दिए। जल निकासी के त्वरित इंतजामों का भरोसा मिलने के बाद प्रभावित घरों को लौटे। शनिवार को नगर निगम में बाढ़ सुरक्षा कार्यों की बैठक चल रह थी। इस दौरान मेयर और एसडीएम के साथ संबंधित महकमों के अधिकारी चर्चा कर रहे थे। इसी बीच गंगानगर में जलभराव से प्रभावित लोग पूर्व पालिका वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्यारेलाल जुगरान की अगुवाई में आ पहुंचे। उन्होंने सभागार के बाहर नारेबाजी शुरू कर दी। इसके बाद वह सभागार के भीतर आ गए। नगर निगम प्रशासन के खिलाफ नारे लगाते हुए प्रभावितों ने सभगाार में ही प्रदर्शन शुरू कर दिया। 15 दिन बाद भी आबादी से बरसाती पानी की निकासी नहीं होने पर प्रभावित सभागार में ही धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिकारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। बोले एक-दो पंप से महज एक घंटे पानी की निकासी की जा रही है। लोगों के घर अभी भी बरसाती पानी में डूबे हुए हैं। उन्हें रिश्तेदारों के यहां आसरा लेने को मजबूर होना पड़ रहा है। डेंगू और संक्रमण फैलने का खतरा अलग से है। करीब एक घंटे तक चले धरना-प्रदर्शन में मेयर अनिता ममगाईं ने उन्हें त्वरित निकासी की व्यवस्था का भरोसा दिलाया। प्रभावितों को राहत सामग्री के साथ मुआवजा देने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया, इसके बाद प्रभावित लौट गए। प्रदर्शन में पार्षद उमा राणा, गिरिश प्रसाद सकलानी, सरला देवी, ललित कुमार गुप्ता, विमला देवी, एके मित्तल, मीना थापा, कल्पना, रचना, दीपा, सवित्री, विनेाद हरिश आनंद, राजेंद्र भोला, प्रेम सिंह सैनी, विपिन चौहान, मानवेंद्र सिंह भंडारी, शिव प्रसाद कुकरेती, मीरा भट्ट, सुरेंद्र सिंह कैंतुरा, बबीता देवी, नंदा रावत, पूनम अरोड़ा, नमिता सोती, कलावती राणा, पूनम गुसाईं, धर्मा देवी, उमा, रेखा गुड्डी देवी आदि रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुलिस ने कांग्रेसियों से छीना सरकार का पुतला
Next: मेयर बोलीं- कुर्सी छोड़, प्रभावित इलाकों में डटें अधिकारी

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.