Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मेयर बोलीं- कुर्सी छोड़, प्रभावित इलाकों में डटें अधिकारी
  • देहरादून

मेयर बोलीं- कुर्सी छोड़, प्रभावित इलाकों में डटें अधिकारी

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
default featured image

ऋषिकेश। नगर क्षेत्र में बरसाती पानी की निकासी के लिए इंतजामों में लापरवाही पर मेयर अनिता ममगाईं शनिवार को पूरी तरह से बिफरी नजर आईं। समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों की जमकर क्लास ली। कहा, कि 15 दिन बाद भी जल निकासी न होना शर्मनाक स्थिति है। उन्होंने अधिकारियों को दो टूक कहा कि वह 12 घंटे काम करें। कार्यालयों में कुर्सी छोड़कर प्रभावित इलाकों में डटें। हर हाल में निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। नगर निगम में उन्होंने एसडीएम योगेश मेहरा और नगर आयुक्त राहुल गोयल के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने शहर के प्रभावित इलाकों में राहत कार्यों की समीक्षा की। अधिकारियों के हीलाहवाली भरे रवैये पर वह बेहद खफा दिखीं। पार्षदों की मौजूदगी में उन्होंने प्रभावित इलाकों का हाल अधिकारियों के सामने रखा। बरसाती पानी की निकासी के लिए संसाधनों की कमी पर भी वह उखड़ गई। कहा कि आपदा में प्रशासन के पास बजट की कोई कमी नहीं होती। मेयर ने कहा कि अधिकारियों की लापरवाही से सरकार की बदनामी हो रही है। निकासी के इंतजाम त्वरित करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने जलभराव से प्रभावित इलाकों में शनिवार शाम से ही व्यापक स्तर पर फॉगिंग, कीटनाशक दवाओं के छिड़काव और ब्लीचिंग छिड़काव को कहा। लापरवाही बरतने पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी भी दी। मौके पर अधिशासी अभियंता दिनेश उनियाल, सहायक नगर आयुक्त चंद्रकांत भट्ट, रमेश रावत, ऊर्जा निगम के एसडीओ अरविंद नेगी, पीडब्ल्यूडी के एई राजेश चौहान, जलकल अभियंता अनिल नेगी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगानगर में जलभराव पर निगम में हंगामा
Next: राशिफल 27 अगस्त

Related Post

CM dhami image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने विभिन्न विकास योजनाओं एवं निर्माण कार्यों के लिए प्रदान की ₹ 10.08 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी ‘अंतरराष्ट्रीय योग दिवस‘ की शुभकामनाएं
  • राशिफल 21 जून
  • उत्तराखंड में बंजी जंपिंग पर नई गाइडलाइन जल्द जारी होगी
  • एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच
  • नो पार्किंग जोन में खड़े 45 वाहनों पर कार्रवाई
  • दुगड्डा-चौकी मार्ग के डामरीकरण पर उठे सवाल
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.