Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पुलिस ने कांग्रेसियों से छीना सरकार का पुतला
  • देहरादून

पुलिस ने कांग्रेसियों से छीना सरकार का पुतला

RNS INDIA NEWS 26/08/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। युवा कांग्रेसियों ने डोईवाला में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर मुकदमें दर्ज करने के विरोध में शनिवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास कर रहे युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुलिस ने पुतला छीन लिया। मौके पर पुलिस कर्मियों और कांग्रेसियों में खूब छिना-झपटी हुई, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। करीब 15 मिनट की मशक्कत के बाद पुलिस कर्मियों ने बामुश्किल कार्यकर्ताओं से पुतला छीन लिया। इसके बाद कांग्रेसियों ने कोतवाली के सामने प्रदर्शनकर धरना दिया। शनिवार को युवा कांग्रेस कार्यकर्ता डोईवाला में शुगर मिल प्रकरण को लेकर प्रदर्शनकारी किसानों और कांग्रेसियों पर मुकदमे के विरोध में दून तिराहे पर एकत्रित हुए। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी की। इसी बीच कार्यकर्ताओं ने सरकार का पुतला फूंकने का प्रयास किया, तो पहले से मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी उनपर झपट पड़े। पुतला छीनने के लिए कार्यकर्ताओं और पुलिसकर्मियों में जद्दोजहद होती दिखी। व्यस्ततम तिराहे पर पुतले की छीना-झपटी में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का मौहाल नजर आया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पुतला छीनने के प्रयास में पुलिसकर्मी दून तिराहे से करीब 50 मीटर दूर तक चले गए। बामुश्किल पुलिसकर्मी पुतला कब्जे में लेकर कोतवाली ले गए। पीछे-पीछे कांग्रेस कार्यकर्ता भी कोतवाली के बाहर पहुंचे। उन्होंने पुलिस और सरकार की निंदा करते हुए प्रदर्शन कर वहां भी नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों में युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष गौरव राणा, सौरभ वर्मा, इमरान सैफी, जितेंद्र पाल पाठी, अमन निषाद, अभिषेक राणा, विकास असवाल, हिमांशु कश्यप, प्रियांशु गुप्ता, वसीम, गौरव झा आदि शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने दी जनपद चमोली को आजीविका संवर्धन की विभिन्न गतिविधियां हेतु स्कॉच अवार्ड में सिल्वर श्रेणी प्राप्त होने पर बधाई
Next: गंगानगर में जलभराव पर निगम में हंगामा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत

RNS INDIA NEWS 15/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भगवान भोलेनाथ एवं महाबली हनुमान जी की प्रतिमाओं का किया अनावरण

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • वकील की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या, घटना से इलाके में दहशत
  • राशिफल 15 जून
  • रोडवेज बस और बुलेट की भिड़ंत, महिला समेत तीन गंभीर घायल
  • सार्वजनिक स्थान पर हंगामा कर रहे दो लोगों को चौखुटिया पुलिस ने पकड़ा
  • जागेश्वर धाम में यातायात और श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर टैक्सी यूनियनों के साथ बैठक
  • महंगाई और स्मार्ट मीटर के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.