Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पाताल ती और सुनपट देखकर भावुक हुए दर्शक
  • देहरादून

पाताल ती और सुनपट देखकर भावुक हुए दर्शक

RNS INDIA NEWS 20/08/2023
rns featured image new

देहरादून। देहरादून में आयोजित दो दिनी आयोजन अनुभूति उत्तराखण्ड में रविवार को भी चर्चित फिल्में पाताल ती और सुनपट दिखाई गई। दर्शक इन फिल्मों को देखकर भावुक दिखे और उत्तराखंड के प्रतिभाशाली युवाओं द्वारा बनाई गई उच्च कोटि की इन फिल्मों को देख उत्साहित भी नजर आए।
गढ़ी कैंट निंबूवाला स्थित हिमालयन कल्चरल सेंटर में ‘सुनपट’ और ‘पताल-ती’ देखने के बाद दर्शकों ने अपनी प्रतिक्रिया में इन दोनों शार्ट फिल्मों के निर्माता निर्देशक व अन्य कलाकारों की तारीफ की। दर्शक संतोष पोखरियाल ने कहा कि उत्तराखण्ड सिनेमा के लिए इस तरह की फिल्में और उनका प्रदर्शन एक परंपरा की शुरूआत है। एक तरफ पाताल ती के अध्यात्मिक सफर ने लोगों को हैरान किया तो दूसरी ओर सुनपट ने लोगों को हंसाने के साथ भावुक भी किया। दर्शक क्षितिज जखमोला ने बताया कि दोनों फिल्मों की एप्रोच काफी अलग है। उत्तराखंड के फिल्मकार इस स्तर की फिल्में भी बना सकते हैं, उन्हें इसका अंदाजा नहीं था। सुहाषिनी पंत, देवेश्वरी भट्ट ने कहा कि दोनों फिल्में गहराई लिए हुए है। वहीं इन फिल्मों के प्रदर्शन के बाद दर्शकों ने दोनों फिल्मों के निर्देशक राहुल रावत और संतोष रावत से सवाल जवाब किए। मौके पर रंगकर्मी श्रीश डोभाल, आशु रावत, जया शर्मा, रोहित रावत, दिव्यांशु रौतेला मौजूद रहे।

राष्ट्रीय स्तर पर मिल चुके सम्मान
पाताल ती को 2022 और सुनपट को 2021 में भारत सरकार द्वारा गोवा के अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टीवल में ‘इंडियन पैनोरमा’ सम्मान प्राप्त हुआ है। सुनपट के निर्देशक और अनुभूति उत्तराखण्ड के संस्थापक राहुल रावत ने कहा कि इन फिल्मों के जरिए उत्तराखंड में सिनेमा का मार्केट बनाने की कोशिश की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर सांसद कार्यालय पर प्रदर्शन
Next: डीएवी में स्नातक अंतिम सेमेस्टर के छात्रों को 25 तक रजिस्ट्रेशन का मौका

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

टीईटी की अनिवार्यता पर भड़के शिक्षकों ने बीईओ दफ्तर पर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 10/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

दून अस्पताल में युवती से छेड़छाड़: भीड़ ने आरोपी को धुना

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

वन मंत्री ने किया बीज बम अभियान का शुभारंभ, 15 तक चलेगा

RNS INDIA NEWS 09/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • जाख डाकघर के 350 खातों की जांच करेगी विभागीय टीम
  • नशा तस्करों पर सख्ती के निर्देश, स्कूलों और गांवों में चलेगा जागरूकता अभियान
  • नदी में डूबकर लापता हुए युवक का शव बरामद
  • औद्योगिक हैंप की लाइसेंस व्यवस्था फिर लागू करने की मांग
  • बहुउद्देशीय शिविर में नौ शिकायतों का मौके पर निस्तारण
  • कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने मत्स्य पालकों से किया संवाद, बांटे अनुदान के चैक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.