Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों का सामान ले गए जहरखुरान
  • देहरादून

युवक को नशीला पदार्थ पिलाकर लाखों का सामान ले गए जहरखुरान

RNS INDIA NEWS 17/08/2023
rns featured image new

देहरादून। घर-घर जाकर मोबाइल खरीदने वाली कंपनी के कर्मचारी को जहरखुरानों ने शिकार बनाया। उससे एक मोबाइल खरीदने की डील के लिए प्रिंस चौक स्थित रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां शीतल पर में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद पीड़ित होश खो बैठा। उसके 6 मोबाइल फोन 1.10 लाख रुपए नगदी और क्रेडिट व डेबिट कार्ड लेकर आरोपी फरार हो गए। डेबिट और क्रेडिट कार्ड से भी करीब 4.50 लाख रुपए निकाले गए। घटना बीते 11 अगस्त शाम 6:00 बजे की है। शहर कोतवाल राकेश गुसाईं ने बताया कि अमित कुमार सिंह निवासी हरबंस वाला शिमला बायपास रोड ने तहरीर दी। बताया कि उसने ओएलएक्स पर एक मोबाइल फोन बेचने के लिए पोस्ट डाली थी। पोस्ट पर एक व्यक्ति ने मोबाइल खरीदने के लिए प्रिंस चौक बुलाया। पीड़ित प्रिंस चौक पहुंचे तो उन्हें पास के एक रेस्टोरेंट में बुलाया। वहां फोन करने वाला अपने एक साथी संग बैठा था। दोनों कोल्ड ड्रिंक पी रहे थे। युवक के पहुंचने पर उसके लिए भी एक फ्रूटी मंगवाई। जैसे थोड़ी कोल्ड ड्रिंक पी इतने में अमित अचेत हो गए। आरोपियों ने अमित को उन्हीं के स्कूटर पर बैठाया और कुछ दूर ले जाकर स्कूटर छोड़ा और पास में अमित को भी फेंक दिया। वह अमित का बैग और उसमें रखे मोबाइल, नगदी, डेबिट, क्रेडिट कार्ड अपने साथ ले गए। रात दो बजे पीड़ित को दून अस्पताल भर्ती कराया गया। तब पुलिस को सूचना मिली। अगले दिन पीड़ित को होश आया तो उसने घटना के बारे में बताया। दो दिन बाद पुलिस को लिखित तहरीर दी। जिस पर मुकदमा कायम नहीं किया गया। पीड़ित को कभी धारा चौकी तो कभी शहर कोतवाली के चक्कर काटने पड़े। इसके बाद लक्खीबाग चौकी पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया है। चौकी इंचार्ज प्रवीन पुंडीर ने बताया कि आरोपी जहरखुरानों का पता लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधौली क्षेत्र में बंद घर से नगदी, गहने चोरी
Next: महिलाएं हर जिम्मेदारी बखूबी से निभा रहीं: गीता धामी

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध

RNS INDIA NEWS 10/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.