Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • गैस रिफिलिंग के कारण हुआ था स्वीट्स शॉप पर विस्फोट
  • हरिद्वार

गैस रिफिलिंग के कारण हुआ था स्वीट्स शॉप पर विस्फोट

RNS INDIA NEWS 09/11/2020
rns featured image new

रुडकी। मेन बाजार स्थित श्रीबालाजी स्वीट्स शॉप पर शनिवार को हुआ विस्फोट गैस रिफिलिंग के कारण ही हुआ था। पुलिस की शुरूआती जांच में यह बात सामने आई है। मामले की जांच एनडीआरएफ की टीम सहित फॉरेंसिक जांच दल भी कर रहा है। दो दिन पहले नगर के मेन बाजार स्थित मिठाई की दुकान में हुए सिलेंडर विस्फोट में एक की मौत हो गई थी जबकि 27 से अधिक लोग घायल हो गए थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी हरिद्वार ने पुलिस को निर्देश दिए हैं कि मामले की जांच में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। यह पता लगाया जाना आवश्यक है कि विस्फोट किन कारणों से हुआ है। पुलिस के साथ-साथ एनडीआरएफ तथा फॉरेंसिक जांच दल की टीमें भी लगातार जांच कर रही है। फॉरेंसिक जांच दल ने दुकान से निकले मलबे की मौके पर भी जांच की और सैंपल भी लेकर सील किए हैं। कोतवाली का प्रभार संभाल रहे प्रशिक्षु आईपीएस हिमांशु कुमार वर्मा और सीओ मंगलौर अभय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि मामले की गंभीरता पूर्वक जांच की जा रही है। प्रथम दृष्टया जो सामने आया है वह यह है कि गैस रिफिलिंग का कार्य करने के कारण वहां पर विस्फोट हुआ है। जिसमें जान माल की हानि हुई है। उनका कहना है कि घरेलू गैस सिलेंडरों से व्यावसायिक गैस सिलेंडरों में गैस रिफिलिंग किया जाता था। वह उपकरण भी बरामद हुए हैं गैस रिफिलिंग में उपयोग किए जाते हैं।

हलवाई की दुकान पर सिलेंडर फटने से 11 लोग घायल

विस्फोट के बाद अन्य दुकानदारों में भी मची है खलबली

मंगलौर। मिठाई की दुकान में हुए विस्फोट के बाद अब अन्य दुकानदारों में भी खलबली मची हुई है। अधिकतर लोग घरेलू गैस सिलेंडरों का ही प्रयोग करते हैं। कई संकरी गलियों में मिठाई, नमकीन आदि बनाने का काम चल रहा है। इन संकरी गलियों में यदि कोई दुर्घटना हो जाती है तो बड़ी जान माल की हानि होने से इनकार नहीं किया जा सकता। एक गैस एजेंसी पर कार्य करने वाले एक कर्मचारी द्वारा बताया गया कि जिन लोगों द्वारा व्यावसायिक संयोजन एजेंसी से लिए गए हैं वह साल में एक या दो ही सिलेंडर लेते हैं। जबकि उनके यहां प्रतिदिन कई कई सिलेंडरों का खर्च होता है। लेकिन यह सब लोग घरेलू सिलेंडरों की रिफिलिंग के माध्यम से अपना कारोबार चलाते हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी कर्मचारियों व पेंशनरों के लिए दीपावली बाद शुरू होगी ये योजना
Next: रिटायर सैन्य कर्मी से दोस्ती कर 1.30 लाख ठगे

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 26/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कुंभ और कांवड़ से पहले एनएचएआई को अल्टीमेटम

RNS INDIA NEWS 25/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.