Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सीएम से उठाया भूमि अधिग्रहण की आशंका को दूर करने का मुद्दा
  • देहरादून

सीएम से उठाया भूमि अधिग्रहण की आशंका को दूर करने का मुद्दा

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। इंटीग्रेटेड टाउनशिप का मामला गर्माता जा रहा है। कुछ दिन पहले किसानों ने इस मामले को लेकर महापंचायत भी की। इसके बाद सरकार ने मीडिया के माध्यम से एरोसिटी नहीं बनाने की स्थिति साफ कर दी थी। लेकिन क्षेत्र में टाउनशिप योजना का विरोध अभी भी जारी है। शनिवार को बार एसोसिएशन और भाजपा कार्यकर्ताओं ने सीएम से डोईवाला में टाउनशिप योजना पर स्थिति साफ करने और भूमि अधिग्रहण की आशंका को दूर करने का मामला उठाया। शनिवार को देहरादून में बार एसोसिएशन डोईवाला के पदाधिकारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उन्हें ज्ञापन सौंपा। बार एसोसिएशन के सचिव मनोहर सिंह सैनी ने कहा कि अभी भी जनता को आशंका है कि डोईवाला में एरो सिटी के अतिरिक्त इंटीग्रेटेड टाउनशिप या किसी अन्य परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण किया जा सकता है। उन्होंने मुख्यमंत्री से डोईवाला तहसील के आसपास एरोसिटी, इंटीग्रेटेड टाउनशिप या किसी अन्य प्रयोजन के लिए भूमि अधिग्रहण किए जाने की आशंका को दूर करने की बात कही। ज्ञापन सौंपने वालों में परवादून बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुशील कुमार वर्मा, भाजपा महामंत्री राजेंद्र तड़ियाल, पूर्व प्रधान पुरुषोत्तम डोभाल और रविंद्र आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: न्यूज पोर्टल पत्रकार एसोसिएशन की मेहनत लाई रंग, अब सब्जियों की दुकानों में चस्पा होगी रेट लिस्ट
Next: ऋषिकेश में चेतावनी निशान से पांच सेमी ऊपर बही गंगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.