Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऋषिकेश में चेतावनी निशान से पांच सेमी ऊपर बही गंगा
  • देहरादून

ऋषिकेश में चेतावनी निशान से पांच सेमी ऊपर बही गंगा

RNS INDIA NEWS 30/07/2023
rns featured image new

ऋषिकेश। पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते गंगा और उसकी सहायक नदियां उफान पर हैं। जल स्तर बढ़ने के कारण ऋषिकेश में गंगा घाटों से ऊपर बहने लगी है। शनिवार को गंगा चेतावनी निशान 339.50 से पांच सेमी ऊपर 339.55 मीटर पर बही। इससे लोगों में हड़कंप की स्थिति रही। गंगा का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय प्रशासन ने तटीय इलाकों में मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं। उधर, ऋषिकेश में बारिश से लोगों को उमसभरी गर्मी से राहत मिली है। शनिवार को लक्ष्मणझूला, स्वर्गाश्रम, मुनिकीरेती, त्रिवेणी घाट क्षेत्र में गंगा का जलस्तर अचानक बढ़ गया। गंगा घाटों से ऊपर बहने लगी। त्रिवेणी घाट पर गंगा आरती स्थल भी जलमग्न नजर आया। त्रिवेणी घाट पर तैनात जल पुलिस कर्मचारियों ने लाउडस्पीकर से एनाउंसमेंट कर लोगों को सुरक्षित स्थानों और पक्के घाटों पर ही स्नान करने की अपील की। गंगा घाट पर जगह-जगह जल पुलिस के कर्मचारी तैनात रहे। केंद्रीय जल आयोग के मुताबिक शनिवार सुबह करीब 11 बजे गंगा का जलस्तर सामान्य रहा। इसके बाद जलस्तर 338.35 आरएल मीटर, दोपहर 12 बजे 338.45 मीटर दर्ज किया। दोपहर दो बजे के बाद जलस्तर बढ़कर चेतावनी रेखा 339.50 से पांच सेमी ऊपर 339.55 मीटर पहुंच गया। इससे स्नानघाट जलमग्न हो गये। शाम 5 बजे बाद जलस्तर घटने लगा। इसके बाद प्रशासन ने राहत की सांस ली। उधर, सौंग, चन्द्रभागा एवं खारास्रोत भी दिनभर उफान पर रहीं। एसडीएम सौरभ असवाल ने बताया कि पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश से गंगा का जलस्तर घट-बढ़ रहा है। तटीय इलाके में मुनादी कर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए कहा गया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सीएम से उठाया भूमि अधिग्रहण की आशंका को दूर करने का मुद्दा
Next: गढ़वाल विवि में रस्सा-कस्सी में 52 टीमों ने दिखाया दमखम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ऑल इंडिया मेयर काउंसिल की बैठक में 60 मेयरों के पहुंचने की उम्मीद

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आईटीआई में छात्र संख्या बढ़ाने को लेकर मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की समीक्षा बैठक

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 03 जून
  • गजा क्षेत्र के गैस कनेक्शन ट्रांसफर करने की लगाई गुहार
  • बीएलओ, सुपरवाइजर और बीएलए को दिया गया एसआईआर प्रशिक्षण
  • बालिका सदन के बच्चों के लिए नई उम्मीद, शिक्षा और विकास का मिला अवसर
  • तीन धारा के पास तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, मची चीख-पुकार
  • परीक्षा के बीच की जा रही राजनीतिक रैली, कांग्रेस को छात्रों के भविष्य की चिंता नहीं: भाजपा जिला महामंत्री
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.