Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • इंटर कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल
  • ऊधम सिंह नगर

इंटर कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी के आरोपी शिक्षक को भेजा जेल

RNS INDIA NEWS 25/07/2023
rns featured image new

रुद्रपुर। खटीमा क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज की छात्रा से छेड़खानी करने आरोपी शिक्षक को पुलिस ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी वीर सिंह ने कहा कि पुलिस महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए तत्पर है। विद्यालय में अंग्रेजी के प्रवक्ता के पद पर कार्यरत नफीस अहमद पर विद्यालय की ही 11वीं कक्षा की छात्रा से छेड़खानी के आरोप लगे हैं। बालिका की ओर से छेड़खानी की जानकारी दिए जाने पर गुस्साए अभिभावकों ने विद्यालय में जाकर हंगामा किया था। आरोपी शिक्षक की गिरफ्तारी की मांग की गई थी। प्रधानाचार्य की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक नफीस अहमद के खिलाफ पॉक्सो सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे सितारगंज से गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। पुलिस टीम में एसएसआई अशोक कुमार, एसआई पंकज महर, मंजू पवार, हेड कांस्टेबल भूपाल चंद, रमेश कुमार, नरेंद्र यादव, प्रकाश भट्ट, कांस्टेबल दीपक कुमार, खीम गिरी, भूपेंद्र शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूट्यूब वीडियो देखकर 11 वर्षीय लड़के ने लगाया मौत को गले, फांसी लगाकर दे दी जान
Next: पिथौरागढ़ आपदा प्रबंधन विभाग में चोरी, आरोपी पकड़ा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
  • मासिक अपराध गोष्ठी में साइबर अपराध, यातायात और आपदा प्रबंधन पर फोकस
  • ग्राम विकास और उद्यमिता को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.